फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no duty of 55 plus staff in kgmu

केजीएमयू में अब 55 पार वालों की नहीं लगेगी कोरोना वार्ड में ड्यूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
no duty of 55 plus staff in kgmu
लखनऊ। केजीएमयू में अब 55 साल से अधिक उम्र वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना वार्ड में नहीं लगाई जाएगी। यह रणनीति केजीएमयू प्रशासन ने बनाई है। इसी तरह वार्ड में ड्यूटी करने वालों को हाई रिस्क और लो रिस्क एक्सपोजर की श्रेणी में रखकर आगे की ड्यूटी कराई जाएगी। केजीएमयू में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के बीच ड्यूटी को लेकर काफी उहापोह की स्थिति रही है। पहले तय किया गया था कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी, लेकिन बाद में इसे 55 वर्ष तक रखा गया। इसकी स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने पर मामला कार्यपरिषद की बैठक में रखा गया। कार्यपरिषद ने 55 वर्ष तक के लोगों की ड्यूटी लगाने पर सहमति दे दी है। इसी तरह कोरोना मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टर एवं कर्मचारियों को हाई रिस्क और लो रिस्क की श्रेणी में बांटा गया है। आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर और गंभीर रोगियों का इलाज करने वाले हाई रिस्क श्रेणी में आएंगे। इन्हें 14 दिन की ड्यूटी के बाद 14 दिन होम क्वारंटीन की सुविधा मिलेगी। नो रिस्क वालों को 14 दिन की एक्टिव ड्यूटी के बाद 2 दिन होम क्वारंटीन की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद जांच कर उन्हें सामान्य ड्यूटी पर लगाया जा सकेगा। हालांकि यह भी व्यवस्था दी गई है कि इस बीच इन्हें पांच दिन का ड्यूटी ऑफ भी दिया जाएगा। ऐसे में लो रिस्क वाले भी सात दिन की छुट्टी पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed