फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no drains cleaning for two years

दो साल से नालों की सफाई नहीं, सड़क पर उतरे लोग, जानकीपुरम विस्तार के आठों सेक्टर का हाल बेहाल, टेंडर में ही उलझा एलडीए

Mon, 22 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
no drains cleaning for two years
एलडीए अपनी जानकीपुरम विस्तार योजना के आठों सेक्टरों के नालों की सफाई सिर्फ कागजों में कर रहा है। जबकि हकीकत यह है कि दो साल से सिर्फ टेंडर की प्रक्रिया हो रही है, नाले साफ नहीं हुए। एलडीए के अधिकारियों की मनमानी से परेशान स्थानीय लोगों को रविवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। भवानी चौराहा पर जुटे लोगों ने बताया कि दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े गंदे नालों की सफाई को लेकर एलडीए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने बताया कि जलभराव होने पर स्थानीय लोगों को अपने पैसे लगाकर खुद ही नालों की सफाई करानी पड़ती है। इसके बाद भी एलडीए को यहां के चोक पड़े नाले दिखाई नहीं देते हैं। एकेटीयू नाला से लेकर बिठौली क्र ॉसिंग नाला तक में गंदगी अटी पड़ी है। इसके अलावा बड़े नालों में गिरने वाले छोटे नालों का भी बुरा हाल है। जब भी सवाल पूछो तो बताया जाता है कि टेंडर हो गया है। कुछ समय बाद टेंडर निरस्त हो जाता है। यह सिलसिला करीब दो साल से अधिक समय से चल रहा है। 50 हजार से अधिक लोग इस लापरवाही की वजह से परेशान हैं।
विज्ञापन

टेंडर करने के बाद हो जाता निरस्त
रिकॉर्ड के मुताबिक लगातार शिकायतों के बाद 10 जुलाई 2019 को एलडीए ने नाला सफाई के लिए टेंडर किया। इसके बाद 25 जनवरी 2020 को टेंडर हुआ। इसके बाद चार जुलाई 2020 को टेंडर किया गया। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि पहली बार में दो फर्म ने आवेदन किया। वहीं तीसरी बार में केवल एक फर्म का ही काम करने के लिए आवेदन आया। ऐसे में टेंडर निरस्त कर दिए गए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब 2019 के एक शासनादेश के मुताबिक काम की जरूरत को देखते हुए एक फर्म का टेंडर आने पर भी सक्षम स्तर से अनुमति लेकर काम कराए जा सकते हैं। हकीकत यह है कि एलडीए काम ही नहीं कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार के सभी नाले चोक पड़े हैं। एकेटीयू से आने वाला नाला, जिसमें कई छोटे नाले मिलते हैं पूरी तरह चोक पड़ा है। एलडीए को इसे नियमित साफ कराना चाहिए।
- अनिल त्रिपाठी, स्थानीय निवासी
भवानी चौराहे पर सब्जीमंडी का कूड़ा नाले में गिरता है। सेक्टर 1 व सेक्टर 5 के नाले भी चोक हैं। बिठौली क्रॉसिंग से भवानी चौराहा के बीच नाले पर शराब की दुकानों का अतिक्रमण है। एलडीए इन्हें हटाकर नाले साफ कराए।

- प्रभात कुमार मल्होत्रा, स्थानीय निवासी
नाला सफाई के लिए अब तक तीन बार टेंडर हुआ। चौथी बार फिर से एक ही फर्म ने आवेदन किया है। टेंडर समिति के सामने अब तक का रिकॉर्ड रखा गया है। समिति को अब फैसला लेना है कि काम कराने के लिए टेंडर को स्वीकृति मिले कि नहीं।
- केके बंसला, अधिशासी अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed