फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no clue so far in rk jewelers loot case dgp scolds officer

आरके ज्वैलर्स डकैती में अब तक सुराग न संदिग्धों की पहचान, डीजीपी ने थाने में ली क्लास

Mon, 04 Mar 2019 09:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 04 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
no clue so far in rk jewelers loot case dgp scolds officer
पड़ोसी दुकान के फुटेज में नजर आए संदिग्धों की तलाश कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala
आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स पर डकैती के साथ दो लोगों की हत्या व दुकान मालिक समेत दो को गोली से घायल करके फरार डकैतों का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्धों की भी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार देर शाम कृष्णानगर थाने में पुलिस अफसरों की क्लास ली। तफ्तीश की समीक्षा के साथ डकैतों को जल्द पकड़ने के आदेश के साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की हिदायत दी। इससे पहले लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अफसरों को तलब करके तफ्तीश की समीक्षा की। 
विज्ञापन


आरके ज्वैलर्स पर डकैती के साथ सराफा व्यवसायी राजीव गुप्ता को गोली मारकर घायल करने, कारीगर गुड्डू पटवा और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ के गार्ड देशराज की हत्या की पड़ताल की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक देर शाम कृष्णानगर थाने पहुंचे। क्षेत्राधिकारी के कक्ष में अफसरों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आए बदमाशों और संदिग्धों की तलाश की जानकारी दी। दुकान में काम करने वाली चार युवतियों समेत नौ नौकरों से पूछताछ में सामने आई बातों और राजीव के भतीजे श्याम गुप्ता की 10 वर्ष पूर्व हत्या में गिरफ्तार बदमाशों के बारे में बताया। कहा कि सभी नौकरों के मोबाइल फोन खंगाले गए हैं और उनके कॉल डिटेल की गहन छानबीन की जा रही है। 

पुलिस महानिदेशक ने बदमाशों के फुटेज आसपास के जिलों की पुलिस को भेजकर पहचान कराने के निर्देश दिए। तफ्तीश की समीक्षा के साथ उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मेहनत करके डकैतों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए। कहा कि ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed