फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No bus service to reach the headquarters

Lucknow News: मुख्यालयों तक जाने के लिए बस सेवा नहीं

Fri, 06 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
No bus service to reach the headquarters
इकौना(श्रावस्ती)। इकौना व जमुनहा तहसील सहित तीन ब्लाॅक मुख्यालय भिनगा तक सीधी बस सेवा नहीं है। बेहतर मार्ग होने के बाद भी बसों का संचालन न होने से जिले की आधी से अधिक आबादी परेशान है। ऐसे में लोग आवागमन के लिए निजी या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को विवश हैं।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय इकौना व जमुनहा तथा ब्लाॅक मुख्यालय गिलौला से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा नहीं है जबकि इकौना से सेमरी होते हुए भिनगा तक डबल लेन, इकौना से गिलौला होते हुए लक्ष्मननगर तक डबल लेन व लक्ष्मननगर से भिनगा तक फोरलेन सड़क है। वहीं जमुनहा बरदेहरा वाया बदला, मल्हीपुर भिनगा वाया भंगहा फोरलेन। इसके अलावा जमुनहा से कानी बोझी व परसा होते हुए भिनगा तक सिंगल लेन सड़क मौजूद इसके बावजूद इन मार्गों पर न तो परिवहन निगम की बसों का नियमित संचालन हो रहा है, और न प्राइवेट बस सेवा ही संचालित हो रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर से भिनगा के लिए दो बसों का संचालन गिलौला होकर कराया जा रहा है। यह सुबह छह बजे से पूर्व भिनगा से चलती और रात नौ बजे के लौटती है। यदि इन बसों का फेरा सुबह नौ बजे बलरामपुर से भिनगा व शाम चार बजे भिनगा से बलरामपुर हो तो कचहरी सहित अन्य कार्य के लिए आने जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। ऐसा ही भिनगा जमुनहा मार्ग की भी है। यहां परसा तक दोनों तरफ की बसें आती हैं। यदि इन बसों काे भिनगा तक सीधे संचालित कराया जाए तो निजी व डग्गामार वाहनों पर निर्भरता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में-
परमिट के बाद भी नहीं संचालित हो रही बस

भिनगा से गिलौला व इकौना होते हुए पयागपुर तथा भिनगा से गिलौला होते हुए खुटेहना तक प्राइवेट बसों की परमिट है। इसके बावजूद बसों का संचालन नहीं हो रहा है। परसा मार्ग पर भिनगा से परसा व जमुनहा से परसा तक की परमिट है। यदि इसे जमुनहा से भिनगा व भिनगा से जमुनहा तक बढ़ा दिया जाए तो लोगों की समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है।

बॉक्स में-

भिनगा से पयागपुर तक बस संचालन शुरू करने की कवायद की गई थी। साथ ही जमुनहा बहराइच व भिनगा बहराइच संबद्ध मार्ग के संचालकों से वार्ता के बाद यह प्रयास हुआ था कि कुछ बसें जमुनहा तो कुछ भिनगा मार्ग से सीधे संचालित की जाएं। लेकिन, डग्गामार वाहनों पर रोक न लगने के कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए संचालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन सहयोग करे तो बसों का संचालन प्रारंभ किया जा सकता है।
गिरधारी लाल पांडे, पूर्व अध्यक्ष प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन संबद्ध भिनगा मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed