फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no bag day in up schools on saturday

स्कूलों में शनिवार को ‘नो बैग डे’, जानें इस दिन क्या करेंगे बच्चे

Sat, 13 May 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 May 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
no bag day in up schools on saturday
डेमो प‌िक - फोटो : File Photo

यूपी के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार के दिन छात्र-छात्राओं को अपना स्कूल बैग नहीं लाना होगा। इस दिन केवल ज्वायफुल एक्टिविटी कराई जाएंगी। सरकार शनिवार को ‘नो बैग डे’ घोषित करने जा रही है। 

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इससे छात्रों एवं अध्यापकों के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सकेंगे। छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का भी विकास हो सकेगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरियाणा राज्य के अपर मुख्य सचिव डॉ. पीके दास एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक कर रहे थे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 
विज्ञापन


विद्यालयों की प्रबंध समितियों के विवादों के निपटारे का अधिकार अब जिला विद्यालय निरीक्षक के पास नहीं रहेगा। यह अधिकार अब रजिस्ट्रार चिटफंड सोसायटी को देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार कर पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने प्रमुख सचिव से कहा कि शिक्षकों को जनगणना, निर्वाचन एवं प्राकृतिक आपदा के अलावा अन्य किसी कार्यों में इनकी ड्यूटी न लगाई जाए। इसके लिए भी एक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। 

बालक माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगी सह-शिक्षा

no bag day in up schools on saturday
डेमो पिक

उन्होंने कहा कि शिक्षा में व्यापक सुधार लाने व डीआईओएस कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए राज्य सरकार नीति तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सेवा संबंधी विवरणों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा अजय कुमार सिंह, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा संध्या तिवारी, विशेष सचिव उच्च शिक्षा शम्भु कुमार सदस्य होंगे। 

निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेन्दु विक्रम सिंह सलाहकार दिनेश बाबू शर्मा तीन सदस्यीय समिति को डाटाबेस तैयार करने में विशेष सहयोग देंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सभी राजकीय बालक माध्यमिक विद्यालयों में सह-शिक्षा शुरू की जाएगी। यदि कोई बालिका इन विद्यालयों में प्रवेश लेना चाहे तो वह प्रवेश ले सकती है। राजकीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्था पहले की तरह चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed