फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin ramesh gokarn refuses to become cic of Uttar Pradesh.

UP: गोकर्ण का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनने से इनकार

Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nitin ramesh gokarn refuses to become cic of Uttar Pradesh.
नितिन रमेश गोकर्ण - फोटो : amar ujala

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई है। शासन ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को इस संबंध में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


बताते चलें राज्य के मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर रखा है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सिंघल के स्थान पर नए सीईओ के  लिए प्रदेश सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल में से वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन के नाम को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश के कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग ने बीते सप्ताह उनकी नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए थे। मगर, नितिन ने ज्वाइन नहीं किया।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के सूत्रों ने बताया कि गोकर्ण ने नई जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई है। उन्होंने लिखित रूप में इसकी जानकारी शासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से केंद्रीय निर्वाचन आयोग को नितिन के आग्रह की जानकारी दे दी गई है। अब इस पर निर्णय आयोग को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed