{"_id":"6166a98b8ebc3e205977e718","slug":"niti-aayog-issued-delta-ranking-of-uttar-pradesh-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में यूपी के सात जिले टॉप 10 में, मुख्यमंत्री ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में यूपी के सात जिले टॉप 10 में, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Wed, 13 Oct 2021 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेल्टा रैंकिंग में यूपी के सात जिलों के शामिल होने पर बधाई दी है और आगे भी मिलकर काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग ने आकांक्षात्मक जिलों के लिए जुलाई-अगस्त की डेल्टा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें यूपी के 8 में से 7 जिलों ने देश के टॉप 10 में जगह बनाई है। इनमें फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती और चंदौली शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए हर विभाग को संयुक्त रूप से पहल करते रहने का निर्देश दिया है। बलरामपुर टॉप 10 में शामिल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश भर के 115 जिले पिछडे़ माने जाते हैं। इनकी आकांक्षात्मक स्तर पर रैंकिंग की जाती है। नीति आयोग विभिन्न विकासात्मक मापदंडों के माध्यम से रैंक हासिल करने वाले इन जिलों को अतिरिक्त धन आवंटन करता है।
विज्ञापन
इससे इन जिलों में स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कृषि, मूलभूत सुविधाएं और कौशल विकास के कार्य चल रहे हैं।