फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nissan car showroom catches fire in Lucknow.

लखनऊ: निशान कार के शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान

Mon, 25 Apr 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Apr 2022 02:44 PM IST
सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ी पहुंचीं लेकिन आग इतनी विकराल थी कि जिले भर के फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
Nissan car showroom catches fire in Lucknow.
निसान कार के शोरूम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीबीडी इलाके के  निशान कार के शोरूम में सोमवार को भीषण आग लग गयी। विकराल आग की लपटों में शोरूम के दर्जन भर कर्मचारी फंस गए। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से दूसरी मंजिल पर फंसे 9 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 3 कर्मचारियों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद ली गई।  आग पर काबू पाने का काम देर तक जारी रहा।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ी पहुंचीं लेकिन आग इतनी विकराल थी कि जिले भर के फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। यहां गाड़ियों के पार्ट्स के अलावा लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी हैं।
विज्ञापन


अचानक लगी आग से भागने का मौका नहीं मिला
सीएफओ के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना है। जिस वक्त आग लगी कई कर्मचारी दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। फिलहाल किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अंदर और कितने लोग फंसे हैं इसका कोई अनुमान नही है। रेस्क्यू टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की गाड़ियां और पार्ट्स जलने की आशंका
सीएफओ के मुताबिक जहां आग लगी है वहां शोरूम की महंगी गाड़ियां खड़ी हैं। आग का दायरा देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ियां भी जली होंगी। इसके अलावा पार्ट्स और शोरूम के असेट्स जल गए हैं। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि अंदर फसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया है। कुछ और लोगों के होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed