{"_id":"62665e835e9dcf75cf22a975","slug":"nissan-car-showroom-catches-fire-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: निशान कार के शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: निशान कार के शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान
Mon, 25 Apr 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:44 PM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ी पहुंचीं लेकिन आग इतनी विकराल थी कि जिले भर के फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
निसान कार के शोरूम में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीडी इलाके के निशान कार के शोरूम में सोमवार को भीषण आग लग गयी। विकराल आग की लपटों में शोरूम के दर्जन भर कर्मचारी फंस गए। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से दूसरी मंजिल पर फंसे 9 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 3 कर्मचारियों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद ली गई। आग पर काबू पाने का काम देर तक जारी रहा।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ी पहुंचीं लेकिन आग इतनी विकराल थी कि जिले भर के फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। यहां गाड़ियों के पार्ट्स के अलावा लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी हैं।
विज्ञापन
अचानक लगी आग से भागने का मौका नहीं मिला
सीएफओ के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना है। जिस वक्त आग लगी कई कर्मचारी दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। फिलहाल किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अंदर और कितने लोग फंसे हैं इसका कोई अनुमान नही है। रेस्क्यू टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
करोड़ों की गाड़ियां और पार्ट्स जलने की आशंका
सीएफओ के मुताबिक जहां आग लगी है वहां शोरूम की महंगी गाड़ियां खड़ी हैं। आग का दायरा देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ियां भी जली होंगी। इसके अलावा पार्ट्स और शोरूम के असेट्स जल गए हैं। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि अंदर फसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया है। कुछ और लोगों के होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है।