फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nishad Party seeks place in Modi-Yogi cabinet

निषाद पार्टी ने मोदी-योगी मंत्रिमंडल में जगह मांगी

Wed, 16 Jun 2021 10:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Jun 2021 10:23 AM IST
सार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मंगलवार को दिल्ली में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Nishad Party seeks place in Modi-Yogi cabinet
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निषाद पार्टी ने भाजपा से मोदी सरकार और योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल  करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मंगलवार को दिल्ली में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर बात की। 

विज्ञापन


संजय ने बताया कि नड्डा से निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज राजनीतिक मुकदमे वापस लेने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में निषाद पार्टी को सम्मानजनक सीटें देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। आगामी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी पार्टी ने सीटें मांगी है। उन्होंने बताया कि नड्डा ने मुकदमे जल्द वापस कराने और चुनाव में पार्टी का सम्मान रखने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान सांसद प्रवीण निषाद भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed