{"_id":"5ac758ad4f1c1b99618b5ed0","slug":"nirmala-sitharaman-attended-bjp-foundation-day-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-सुविधानुसार संविधान को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-सुविधानुसार संविधान को बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitaraman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीजेपी ने कभी सत्ता के बारे में नहीं सोचा। त्रिपुरा चुनावों में मिली जीत को उन्होंने विचाराधारा की जीत बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात हो रही है। होनी चाहिये, लेकिन उस पार्टी के लोग भी इसकी बात कर रहे हैं, जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या करते हुए तानाशाही लागू की थी। उन्होंने संविधान तक को सुविधानुसार बदल डाला।
विज्ञापन
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार पर उन्होंने कहा कि इससे सरकार की लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। भाजपा सबका साथ विकास की नीति से चलती है। 2014 में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जो अंतिम व्यक्ति तक सभी सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। यूपी में योगी जी भी अंत्योदय को पूरी तरह से क्रियान्वित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी की स्थापना के विषय पर बोलते हुए कहा 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 12 मुख्यमंत्री और 8 उप मुख्यमंत्री हमारी पार्टी के है। 1951 में जनसंघ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, कुशा भाई ठाकरे, मुरली मनोहर जोशी जैसे तमाम नेताओं की प्रेरणा से हम यहां तक पहुंचे।