फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nirmal khatri roars in congress meet.

क्यों हुआ कांग्रेस की ‘चौपाल’ में बवाल?

Fri, 10 Oct 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 10 Oct 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
nirmal khatri roars in congress meet.

कांग्रेस के प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत हंगामे और धक्कामुक्की के साथ हुई।

विज्ञापन


हंगामे के कारण प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह चुने गए सौ कांग्रेसियों से फीडबैक नहीं ले सके।

हंगामा इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय नेताओं को पांच बार अपना ठिकाना बदलना पड़ा। बाद में होटल के हाल की कुंडी लगाकर चंद वफादारों से बात कर सके।

फीडबैक लेने पहुंचे थे होटल

nirmal khatri roars in congress meet.

मधुसूदन मिस्त्री, निर्मल खत्री, नसीब सिंह और एमएलसी नसीम पठान 100 कांग्रेसियों से फीडबैक लेने के लिए होटल के हाल में 12.44 बजे पहुंचे।

पीछे-पीछे पार्टी के जिला स्तरीय वरिष्ठ नेता भी पहुंच गए और मिस्त्री को घेर लिया। बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने बाहर आकर जिलाध्यक्ष से नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लिया।

एक कार्यकर्ता पंडित रामलाल शर्मा का कहना था कि वह अपनी बात रखना चाहते हैं। स्थिति को संभालने के लिए मिस्त्री और खत्री वहां से उठकर बाहर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे गरमाया मामला...

nirmal khatri roars in congress meet.

वहां, भी वरिष्ठ नेता अपने कार्यकर्ताओं को मिस्त्री से मिलाने में जुट गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव नसीब से बदतमीजी तक कर दी।

इससे मामला गरमा गया। एक पक्ष ने पक्षपात का आरोप लगाया तो हंगामा शुरू हो गया। एक कार्यकर्ता मोहन सिंह, इसलिए नाराज हुए कि उन्हें नेताओं से मिलने से कुछ कार्यकर्ता जबरन रोक रहे थे।

उन्हें बाद में निर्मल खत्री ने मिलकर शांत किया। इसी दौरान अन्य कार्यकर्ता इतना हंगामा करने लगे कि प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को खुद उठकर कार्यकर्ताओं को शांत करना पड़ा।

बात नहीं बनी तो मिस्त्री ने फिर अपनी जगह बदली। वहां भी हंगामा और शोरशराबा बढ़ गया। बाद में सभी राष्ट्रीय नेता होटल के उसी हॉल में पहुंचे, जहां से वे बाहर निकले थे।

विज्ञापन

मिस्‍त्री बोले- मोदी फेल, शाह झूठे

nirmal khatri roars in congress meet.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर बरसे।

उन्होंने विदेश नीति पर नरेंद्र मोदी को फेल बताया और अमित शाह को झूठा तक कह डाला।

मिस्त्री बृहस्पतिवार को यहां एक होटल में बुलंदशहर से प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के सिलसिले में पत्रकारों से रूबरू थे।

अभियान जिले के सिकंदराबाद कस्बे से विधिवत रूप से शुरू किया गया। बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed