फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nirbhaya center for the rape victims

रेप पीड़िताओं के लिए हर जिले में निर्भया सेंटर

Mon, 28 Jul 2014 12:57 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya center for the rape victims

प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक-एक निर्भया केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र जिला अस्पतालों के पास स्थापित किये जाएंगे। इन केंद्रों को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि रेप पीड़िताओं को यहां से सभी प्रकार की मदद मिल सके।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की इस योजना को प्रदेश में संचालित करने का जिम्मा महिला कल्याण विभाग को सौंपा गया है।

केंद्र सरकार ने यौन उत्पीड़न व घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए इस योजना की शुरुआत करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में इन केंद्रों की स्थापना के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

एफआईआर लिखवाने में मिलेगी मदद

Nirbhaya center for the rape victims

सूबे में 75 निर्भया केंद्र स्थापित किये जाएंगे। यह केंद्र ‘रेप क्राइसेस सेंटर’ के रूप में विकसित किए जाएंगे।

इन केंद्रों में रेप की शिकार महिला को कानूनी, चिकित्सीय व मनोवैज्ञानिक सहित सभी प्रकार की मदद प्रदान की जाएगी। यही नहीं केंद्र पीड़िता को पुलिस में प्राथमिकी लिखवाने में भी मदद करेगा।

साथ ही कानूनी सहायता के लिए अच्छे अधिवक्ताओं की मदद दिलवाने में केंद्र सहयोग करेगा। पीड़िता को यदि अस्थाई निवास की जरूरत है तो केंद्र इसकी भी व्यवस्था करेगा।

केंद्र सरकार ने ‌दिए निर्देश

Nirbhaya center for the rape victims

केंद्र सरकार ने जो निर्देश प्रदेश को दिए हैं उसमें यह कहा गया है कि यह केंद्र जिला अस्पतालों के पास ही बनाये जाएं ताकि पीड़िता को अस्पताल के पास ही केंद्र में सभी प्रकार की मदद दी जा सके। शुरुआत में यह केंद्र किराये के भवनों में चलाये जाएंगे।

रिटायर्ड पुलिस अफसरों के हाथों में होगी कमान
निर्भया केंद्र की कमान रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के हाथों में सौंपी जाएगी। इन केंद्रों में अवकाश प्राप्त महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

यह केंद्र इस तरह विकसित किये जाएंगे ताकि एक ही स्थान पर पीड़िता को सभी प्रकार की सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed