{"_id":"ea0b58371437525f1c7da4f3893034fc","slug":"niraj-gupta-is-new-home-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कौन बना नया प्रमुख सचिव गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कौन बना नया प्रमुख सचिव गृह
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय और गृह विभाग से लेकर राजस्व परिषद तक के मुखिया बदल दिए गए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा नीरज गुप्ता को नया प्रमुख सचिव गृह जबकि पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गया है।
दो जिलों केडीएम भी हटाए गए हैं। शनिवार को दो चक्र में 15 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए।
इसमें प्रमुख सचिव गृह के रूप में नीरज कुमार गुप्ता की तैनाती अहम रही। गुप्ता प्राविधिक व उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव थे।
अब उन्हें प्रमुख सचिव गृह, गोपन, कारागार, वीजा पासपोर्ट व सतर्कता विभाग बनाया गया है।
वह दिल्ली में प्रदेश के अपर स्थानिक आयुक्त पहले की तरह बने रहेंगे। इसके अलावा इन तबादलों में पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की तैनाती भी अहम रही।
सरकार ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें 31 मई को हटाकर वेटिंग में डाल दिया था। उस्मानी लंबी छुट्टी पर चल रहे थे।
बताया जाता है कि उस्मानी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की कोशिश में थे लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सरकार ने दो महीने के इंतजार के बाद उन्हें राजस्व परिषद का चेयरमैन बना दिया।
विज्ञापन
उस्मानी को राजस्व परिषद में लाने के लिए राजस्व परिषद के चेयरमैन अनूप मिश्र को अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया।
अनूप मिश्र को परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन कुमार अरविंद सिंह देव से परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।