फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine seats are challenge for BJP in by election in Uttar Pradesh.

यूपी उपचुनाव में भाजपा के सामने 9 सीटें बचानें की चुनौती, सपा-बसपा को भी आस

Sun, 22 Sep 2019 01:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Sep 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Nine seats are challenge for BJP in by election in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव 21 अक्तूबर को कराए जाएंगे, जबकि नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। इन 11 में से 9 सीटें अभी भाजपा के खाते में है तो एक-एक सीट सपा-बसपा के पास है। ये उपचुनाव भाजपा समेत सपा और बसपा के लिए भी खासा चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन


दरअसल, जहां जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार मोदी सरकार का लिटमस टेस्ट होगा, वहीं पहली बार उपचुनाव में भाग्य आजमा रही बसपा के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है।
विज्ञापन


इन 11 विधानसभा सीटों में से रामपुर सीट समाजवादी पार्टी और जलालपुर सीट बसपा के पास थी। बाकी की सभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा था। फिरोजाबाद की टूंडला सीट का मामला न्यायालय में होने की वजह से वहां उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट से विधायक रहे डॉ. एसपी सिंह बघेल अब आगरा से सांसद हैं। हमीरपुर सीट की उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। हमीरपुर सीट के लिए 23 सितंबर को मतदान कराया जाना है। यह सीट भाजपा विधायक अशोक चंदेल की सदस्यता समाप्त कर दिए जाने के बाद खाली हुई है।

विधायकों के सांसद चुने जाने से खाली हुई सीटें

कानपुर की गोविंद नगर सीट से विधायक रहे सत्यदेव पचौरी कानपुर, लखनऊ कैंट से विधायक रहीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद, बाराबंकी की जैदपुर सीट से विधायक रहे उपेंद्र राय बाराबंकी, चित्रकूट की मानिकपुर सीट से विधायक रहे आरके पटेल बांदा, बहराइच की बलहा सीट से विधायक रहे अक्षयवर लाल गौंड बहराइच, सहारनपुर की गंगोह सीट से विधायक रहे प्रदीप चौधरी कैराना, अलीगढ़ की इगलास सीट से विधायक राजवीर वाल्मीकि हाथरस तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से विधायक रहे रितेश पांडेय अंबेडकरनगर सांसद चुने जा चुके हैं।

प्रतापगढ़ से विधायक रहे संगमलाल गुप्त और रामपुर से विधायक रहे मो. आजम खां वहीं से सांसद से चुने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed