इंदौर पटना ट्रेन हादसा: अवध के नौ और लोगों की मौत
कानपुर के पास पुखरायां में सोमवार को हुए इंदौर-पटना ट्रेन हादसे में अवध के नौ और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अमेठी जिले के बलभद्रपुर गांव की सुषमा (38) व उनका छह वर्षीय बेटा अनीश भी शामिल है।
वहीं, लंभुआ तहसील के मिश्रपुर सलाहपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा भी उसी ट्रेन से लखनऊ आ रहे थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई।
बलरामपुर जिले के भरथापुर निवासी ताहिर अली (48) की रेल हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और उनकी पत्नी साफिया बेगम लापता हैं।
उधर, अंबेडकरनगर जिले के मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पलई कल्यानपुर गांव निवासी युवा दंपति की मौत के बाद उनके साथ यात्रा कर रहे चचेरे मौसा भी जीवित नहीं लौट पाए। परिवारीजनों ने उनके शव की पहचान की।
इनकी भी हो गई मौत
वहीं, हादसे में अहलादे गांव निवासी शकुंतला देवी (70) व उनके 27 वर्षीय पोते विनय पाठक की भी मौत हो गई।
हादसे में घायल बहराइच जिले के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी संस्कृत महाविद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक दयाराम शर्मा (65) रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
फकीत्वक रेवली निवासी ह्रदयनरायण उर्फ डिप्टी (38) पुत्र पुत्तीलाल व बाबूराम (45) पुत्र रामसूरत निवासी बनियाहारी ने रविवार रात कानपुर में दम तोड़ दिया। सोमवार को तीन लोगों के शव बहराइच लाए गए।