फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine patients died, 297 corona positive found in lucknow

बसपा नेता के गनर समेत 297 कोरोना संक्रमित, नौ की मौत, 5422 हो गई मरीजों की संख्या

Sat, 25 Jul 2020 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jul 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
nine patients died, 297 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लखनऊ में कोरोना से शुक्रवार को नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें सात राजधानी के हैं। वहीं, पीजीआई में 75 साल के वृद्ध ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा शुक्रवार को 297 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बसपा नेता का गनर भी है। राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5422 हो गई है।
विज्ञापन


पारा स्थित सागर विहार कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय महिला को 21 जुलाई को भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह कैसरबाग निवासी 57 वर्षीय महिला को गुरुवार रात भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो गई। आलमनगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष को 22 जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित थे।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल में आलमबाग निवासी 57 वर्षीय महिला और  लालकुंआ निवासी 64 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। दोनों डायबिटीज से पीड़ित बताया जा रहे हैं। वहीं, केजीएमयू के कोविड वार्ड में भर्ती गोरखपुर के सिरसिया निवासी 78 वर्षीय पुरुष की सुबह मौत हो गई। पेसमेकर लगा था। बहराइच के काजीपुरा निवासी अब्दुल रहीम (47) की गुरुवार रात को बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार शाम को मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री घर में हुए आइसोलेट 

बुखार की शिकायत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई तो संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर भी दी है। उनके संपर्क में रहे 20 से ज्यादा स्टाफ  के नमूने लिए गए हैं।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरटी.पीसीआर जांच के लिए नमूना लिया गया है। बसपा नेता की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यहां भी मिले मरीज

गोमती नगर के 15, आलमबाग के 14, अमीनबाद के 11, कैंट के 10, हजरतगंज के 9, कानपुर रोड के 9, हुसैनगंज के 9, नाका के 9, गुडंबा के 7, आशियाना के 7, चिनहट के 7, जानकीपुरम के 5, कृष्णा नगर के 5, इंदिरा नगर के 5, काकोरी के 5, बाजार खाला के 4, तालकटोरा के 4, ठाकुरगंज के 4, सरोजनी नगर के 4, मानक नगर के 4, इटौंजा के 4, कैसरबाग के 4 और मड़ियांव के 4 पॉजिटिव मरीज हैं।

कैसरबाग बस अड्डे पर तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव 
कैसरबाग बस डिपो से जुड़े 100 कर्मियों की कोरोना जांच में शुक्रवार को तीन 3 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। इनमें एक-एक चालक व परिचालक और एक भंडार पाल शामिल है। शुक्रवार दोपहर परिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यालय में एक लेखाकार भी संक्रमित मिला। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय को सोमवार तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed