तेज रफ्तार ट्रक से मैजिक की भीषण टक्कर, नौ की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में होली की सुबह हादसों की रही। यहां बृहस्पतिवार को चोला के गांव पचौता में होली मेले से लौटते हुए एक वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है।
बुलंदशहर के गुलावठी इलाके के कुरली भटौना गांव के करीब 20 लोग होली के मौके पर पचौता मेले में गए थे। बृहस्पतिवार की तड़के वे सभी मैजिक वाहन से वापस आ रहे थे।
सिकंदराबाद के पीरबिंबियानी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मैजिक में सवार नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।
मृतक आश्रितों को दो लाख व गंभीर घायलों को मिलेंगे 50 हजार
सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों की मदद से हादसों को अस्पताल पहुंचाया भेजा गया।
घायल सात लोगों में से पांच की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर जिलाधिकारी चंद्रकला और एसएसपी भी अस्पताल पहुंच गए।
डीएम बी. चंद्रकला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख, गंभीर घायलों को 50-50 हजार और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये मदद की घोषणा की है।