फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine businessmen sued for selling substandard food items

Lucknow News: घटिया खाद्य सामग्री बेचने में नौ कारोबारियों पर मुकदमा

Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nine businessmen sued for selling substandard food items
रायबरेली। एफएसडीए लैब में जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट तय मानकों की कसौटी पर खरी न उतरने पर फेल आई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेचने के मामले में बटोही रेस्टोरेंट के संचालक समेत नौ कारोबारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। सुनवाई के बाद कोर्ट आरोपियों को दोषी पाए जाने पर अर्थदंड लगाने की कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन


निरीक्षण अभियान के दौरान एफएसडीए टीम ने जिले के बटोही रेस्टोरेंट से 11 नवंबर 2023 को पनीर का नमूना जांच के लिए लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट में फैट की मात्रा तय मानक से कम होने के कारण रिपोर्ट फेल आई। इसी तरह लालगंज स्थित आनंद बेकरी से लिया गया आइसक्रीम का नमूना, राजस्थानी स्वीट्स की रंगीन बूंदी, पेड़ा, चिक्की, आरेंज आइस्क्रीम, दूध आदि के नमूने भी लैब जांच में मानक पूरे न करने पर अधोमानक श्रेणी में मिले हैं।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि लैब रिपोर्ट के आधार पर कारोबारी प्रमोद गुप्ता, जगदीश, सुनील यादव, अखिलेश कुमार, प्रिंस, शमशाद अहमद, आनंद कुमार, सर्वेश गुप्ता व राजू अग्रहरि के खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed