फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jauhar Trust: ED questions Salim—a businessman close to Azam Khan—again; summoned for a second time; know the

जौहर ट्रस्ट: आजम खां के करीबी कारोबारी सलीम से ईडी ने फिर की पूछताछ, दोबारा किया गया तलब, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Sep 2026 08:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 30 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रामपुर के कारोबारी सलीम से दोबारा पूछताछ की। एजेंसी ने ट्रस्ट को दिए गए करोड़ों रुपये के दान से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। जांच में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका भी देखी जा रही है। इसी मामले में अन्य कारोबारियों से पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन
Jauhar Trust: ED questions Salim—a businessman close to Azam Khan—again; summoned for a second time; know the
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों की जौहर ट्रस्ट की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को रामपुर की ए एंड एस इंटरप्राइजेज के संचालक सलीम से दोबारा पूछताछ की। उसे आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का करीबी बताया जाता है। उसने जौहर ट्रस्ट को करोड़ों रुपये डोनेशन दिया था, जिसके बारे में ईडी गहनता से पूछताछ कर रही है। देर शाम तक उससे पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक सलीम और उसके साथी अनवर को ईडी ने बीते दिनों समन भेजकर तलब किया था। चार बार समन भेजने के बाद भी वह पेश नहीं हो रहा था। हालांकि बीते सप्ताह वह जांच एजेंसी के सामने पेश हुआ था, जिसके बाद उसे ट्रस्ट को डोनेशन की रकम देने से जुड़े दस्तावेजों के साथ आज फिर बुलाया गया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों को संदेह है कि सलीम के जरिये जौहर ट्रस्ट ने ब्लैक मनी को डोनेशन के रूप में लेकर सफेद करने की साजिश रची थी। इस प्रकरण में नोएडा के एक बड़े कारोबारी का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे ईडी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है। इस कारोबारी के जरिये भी करोड़ों रुपये की ब्लैक मनी को सफेद करने के पुख्ता सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 फर्मों के संचालक की जांच तेज

वहीं दूसरी ओर जल निगम में 5 फर्मों के जरिये प्रचार-प्रसार का अरबों रुपये का ठेका लेने वाले बसपा नेता आफताब की जांच भी तेज हो गई है। ईडी ने बीते दिनों उसकी फर्मों के बारे में जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक से जानकारी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने उसकी फर्मों, बैंक खातों और जल निगम से मिले टेंडर और भुगतान की तमाम जानकारी जुटा ली है और उस पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed