फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikant Jain, who took bribe for IAS, cheated the bank of Rs 4 crore, FIR lodged

Lucknow News: आईएएस के लिए रिश्वत लेने वाले निकांत जैन ने बैंक को लगाई चार करोड़ की चपत, एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nikant Jain, who took bribe for IAS, cheated the bank of Rs 4 crore, FIR lodged
लखनऊ। सौर ऊर्जा के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी से आईएएस अधिकारी के लिए रिश्वत लेने के आरोपी निकांत जैन के खिलाफ हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी की एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस बार इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) के शाखा प्रबंधक आशीष जिंदल ने मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में निकांत के भाई सुकांत और भाभी वैशाली भी नामजद हैं।
विज्ञापन


एसीपी विकास जायसवाल के मुताबिक, मेसर्स एसएसजे एग्रोटेक प्रा. लि. कंपनी के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, वर्ष 2017 में इलाहाबाद बैंक से सुकांत, निकांत और वैशाली जैन ने कंपनी के नाम से सरोसा-भरोसा और राम सनेही घाट बाराबंकी की जमीन बंधक रखी थी। इसके आधार पर कर 27 नवंबर 2017 को बैंक से चार करोड़ रुपये लोन लिया था। इसके बाद बंधक संपत्ति को कंपनी की उन्नाव स्थित दूसरी प्रॉपर्टी से बदलने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

बैंक ने आवेदन स्वीकार कर लिया और सरोसा-भरोसा व राम सनेही घाट की जमीन मुक्त कर दी। आरोप है कि नवीन मूल्यांकन कराने पर पता चला कि दूसरी संपत्ति गिरवी रखते समय मूल्य ज्यादा बताया गया था। बैंक की कमेटी ने जांच की तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इसके बाद बैंक ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की। आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझ कर बैंक से धोखाधड़ी की है। बैंक ने संपत्ति का पूर्व में मूल्यांकन करने वालों को भी पैनल से हटा दिया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया तो बैंक ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed