{"_id":"67575773196d92ac5e068244","slug":"night-shelter-locked-people-shivering-on-the-road-lucknow-news-c-13-1-lko1103-987491-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रैन बसेरा पर ताला, सड़क पर ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रैन बसेरा पर ताला, सड़क पर ठिठुर रहे लोग
Tue, 10 Dec 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग को कंबल देते एसडीएम।
विज्ञापन
लखनऊ। सर्द रात में ठिठुरते लोगों का हाल जानने निकले एसडीएम ब्रजेश कुमार वर्मा को सोमवार देर शाम मोहनलालगंज कस्बा स्थित रैन बसेरा बंद मिला। कर्मचारी भी ड्यूटी से नदारद मिले। रैन बसेरे में अंधेरा व गंदगी देख अफसर ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को फटकार लगाई। जल्द ही रैन बसेरे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने तीन दिन पहले रैन बसेरा की व्यवस्था दुरुस्त करने, खुले में सोने वाले निराश्रितों को रैन बसेरा में रखने के आदेश दिए थे। सोमवार देर शाम करीब 7:30 निरीक्षण करने निकले। रायबरेली रोड हाईवे किनारे टिनशेड के नीचे एक बुजुर्ग को ठिठुरता मिला। इस पर वे मोहनलालगंज कस्बा स्थित रैन बसेरा पहुंचे। यहां कर्मचारी गायब मिले और रैन बसेरा बंद था। उन्होंने ईओ मनीष राय को फोन कर बुलाया। ताला खुलवाकर भीतर गए तो देखा कि कमरे में गंदगी की भरमार है। लाइट भी नहीं हैं। उन्होंने फौरन व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। (संवाद)