फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Night curfew time changed in Uttar Pradesh.

बड़ी खबर: यूपी में रात्रिकालीन कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक, मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक

Mon, 12 Jul 2021 01:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jul 2021 01:47 AM IST
सार

लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। बीते 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% रही।

विज्ञापन
Night curfew time changed in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। दरअसल, लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। बीते 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% रही। रात्रिकालीन कर्फ्यू के बारे में रविवार को आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


12 जुलाई से लखनऊ मेट्रो की सेवाएं पूर्व की तरह सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। वीकेंड कर्फ्यू की वजह से शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 6 लाख 17 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। विगत दिवस 29 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 45 राज्यों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। केवल एक ही जनपद ऐसा रहा जहां दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटे में 125 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 134 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है और वर्तमान में 1,594 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 83 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

सुल्तानपुर में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं

विगत दिवस सुल्तानपुर जनपद में 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। प्रारंभिक ट्रेसिंग में हाल ही में इनके महाराष्ट्र से वापसी की जानकारी मिली है। इन कोविड से संक्रमित मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। संबंधित ब्लॉक में ट्रेसिंग और टेस्टिंग तेज की जाए। जिले में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

प्रदेश में कोविड टेस्टिंग का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक 03 करोड़ 71 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 03 करोड़ 13 लाख 68 हजार से अधिक लोग पहली डोज लेने वाले हैं। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के बीच बच्चों के नियमित टीकाकरण की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से चलती रहे। हर जिले में बच्चों के वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रबंध किए हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

कोरोना के बावजूद सकुशल सम्पन्न हुआ पंचायत चुनाव

कोविड की विभीषिका के बीच उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के इस वृहद आयोजन के माध्यम से 8,70,000 से अधिक जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन हुआ।

विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष की निर्वाचन प्रक्रिया कहीं अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सेवाएं देने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की पूरी टीम को विशेष बधाई।

सभी जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए
प्रदेश के सभी जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए। किसी भी दशा में रात्रि में कटौती न हो। तय रोस्टर के अनुरूप सभी जगहों पर बिजली की आपूर्ति की जाए। बिजली चोरी की घटनाओं पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। खराब, जर्जर बिजली तारों-पोल के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही तेजी से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed