फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nigerian National Arrested for Committing Fraud on Social Media by Luring Victims with Promises of Friendship, Gifts, and Dollars

Lucknow News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, गिफ्ट और डॉलर का झांसा देकर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nigerian National Arrested for Committing Fraud on Social Media by Luring Victims with Promises of Friendship, Gifts, and Dollars
आरोपी उचेनवा।
लखनऊ। एसटीएफ ने विदेशी नागरिक बनकर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने दिल्ली से नाइजीरिया निवासी उचेनवा (49) को गिरफ्तार किया। वह सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को महंगे गिफ्ट, डॉलर और पाउंड भेजने का झांसा देता था। फिर खुद को कस्टम या इनकम टैक्स अफसर बताकर डरा-धमकाकर ठगी करता था।
विज्ञापन


एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम सिंह के अनुसार, उचेनवा दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके में अवैध रूप से रह रहा था। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं। उसे 15 मई की रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक अगस्त 2025 में लखनऊ निवासी युवक को फेसबुक पर ब्रिटेन निवासी महिला डोरिस विलियम के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। आरोपी ने युवक को भरोसे में लेकर भारत आने और करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के पाउंड साथ लाने की बात कही। इसके बाद खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर कहा कि महिला एयरपोर्ट पर पकड़ी गई है और उसे छुड़ाने के लिए 61,500 रुपये जमा करने होंगे। पीड़ित ने बताए गए खाते में रकम भेज दी। इसके बाद कस्टम शुल्क, इनकम टैक्स और जीएसटी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये और ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लाख और भी जमा कराए थे
बाद में रेमिटेंस ऑफिसर बनकर 28 लाख रुपये और जमा कराए गए। ठगों ने भरोसा दिलाने के लिए यूनाइटेड किंगडम के नाम का फर्जी आरबीएस सर्टिफिकेट भी भेजा। ठगी जनवरी 2026 तक चली, जिसके बाद पीड़ित ने मदेयगंज थाने में मामला दर्ज कराया।


कारोबार करने आया और बन गया ठग
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में कपड़ों का कारोबार करने भारत आया था, लेकिन नुकसान होने के बाद उसने साइबर ठगी शुरू कर दी। उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाले कुछ अन्य नाइजीरियाई युवक भी गिरोह में शामिल हैं। आरोपी को पहले भी मध्य प्रदेश पुलिस ठगी के केस में गिरफ्तार कर चुकी है। करीब चार वर्ष जेल में रहा था। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से ठगी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed