{"_id":"677c30f5fb0b2e879201d479","slug":"niece-dies-in-collision-with-pickup-mother-son-and-bike-rider-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108731-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिकअप की टक्कर में भतीजी की मौत, मां बेटा व बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिकअप की टक्कर में भतीजी की मौत, मां बेटा व बाइक सवार घायल
Tue, 07 Jan 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया से तुलसीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बेचईपुरवा बाजार में बाइक को टक्कर मारते हुए मार्ग किनारे जा रहे मां-बेटे व भतीजी को भी चपेट में ले लिया। घटना में भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी सिरसिया लाया गया। पिकअप चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत मथुरा निवासी शिफा (18) की बुआ उजाला (22) का विवाह सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा में हुआ है। उजाला के एक साल का बेटा भी है। कुछ दिन पूर्व शिफा अपनी बुआ के घर आई थी। सोमवार देर शाम उजाला अपनी भतीजी शिफा व बेटे के साथ दवा लेने बेचईपुरवा चौराहा आई थी।
वहीं, बलरामपुर के ही थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम गनवरिया निवासी नागेंद्र (36) किसी काम से बाइक से सिरसिया आ रहा था। जैसे ही नागेंद्र बेचईपुरवा पहुंचा। तभी सिरसिया से तुलसीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित पिकअप उजाला व उसके बच्चे को टक्कर मारती हुई निकल गई। घटना में शिफा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नागेंद्र, उजाला व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी राजकुमार सरोज का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।