{"_id":"625281aad3c40877f3091a27","slug":"nia-will-interrogate-to-ahmad-murtaza-abbasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर पर हमला: मुर्तजा से जल्द पूछताछ करेगी एनआईए, रिमांड बढ़वाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर पर हमला: मुर्तजा से जल्द पूछताछ करेगी एनआईए, रिमांड बढ़वाने की तैयारी
Sun, 10 Apr 2022 12:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:35 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की रिमांड 11 अप्रैल को पूरी हो रही है। उसकी रिमांड बढ़वाने की तैयारी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से एनआईए भी जल्द पूछताछ करेगी। उसकी एक टीम इसकी तैयारी कर रही है। मुर्तजा से पूछताछ के बाद रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की जांच तय की जाएगी। उधर, एटीएस मुर्तजा का रिमांड बढ़वाएगी। उसका रिमांड 11 अप्रैल को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा से अब तक हुई पूछताछ में पता चला है कि वह लगातार आतंकी संगठन आईएसआईएस के संपर्क में था। ऐसे में एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी हर गतिविधियों की मैपिंग भी कर रही हैं। उसके करीबियों से भी जानकारी जुटा रही है। उसके पिता के भी बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां आठ जिलों से 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं। जबकि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि मुर्तजा के अलावा अभी और किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा के पास मिले लैपटाप और मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन