फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA not to do investigation on explosive found in UP assembly.

यूपी विधानसभा में कथित विस्फोटक की NIA जांच में नया मोड़, ये है शर्त

Fri, 21 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
NIA not to do investigation on explosive found in UP assembly.
फाइल फोटो (यूपी विधानसभा) - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा में 12 जुलाई को कथित विस्फोटक मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अभी केस अपने हाथ में नहीं लेगी। सूत्रों का कहना है कि यूपी एटीएस की ओर से केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला हैदराबाद भेजे गए नमूने की रिपोर्ट आने के बाद इस पर फैसला होगा।

विज्ञापन


जांच में अगर पीईटीएन पॉजिटिव पाया जाता है, तभी एनआईए इसकी जांच अपने हाथ में लेगी। सूत्रों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट पर आगरा और लखनऊ के एफएसएल में छिड़े विवाद पर एनआईए की भी नजर है।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि अब नमूने को हैदराबाद स्थित हैदराबाद भेजा गया है ताकि उक्त पदार्थ में कौन-से तत्व थे, इसकी सच्चाई सामने आ सके।

वहीं, मामले का जायजा लेने लखनऊ पहुंचे एनआईए के एसपी अतुल गोयल और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. बीएस वासवानी गुरुवार को दिल्ली चले गए।

सीएफएसएल खोलेगा कथित विस्फोटक का राज

NIA not to do investigation on explosive found in UP assembly.

एटीएस के सूत्रों का कहना है पांच दिन के अंदर हैदराबाद से रिपोर्ट आने की संभावना है। माना जा रहा है कि सोमवार तक रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले में स्थिति साफ हो जाएगी।

तकनीकी सेवा के अधिकारियों ने ली पत्राचार की जानकारी
लखनऊ एफएसएल की ओर से इस पूरे मामले में किए गए पत्राचार के बारे में तकनीकी सेवा के अधिकारियों ने एफएसएल के निदेशक से जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार पत्राचार को लेकर भी कई खामियां नजर आई हैं।

दरअसल कोई भी एफएसएल से सीधे पत्राचार नहीं कर सकता। तकनीकी सेवा के आईजी के माध्यम से पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाता है। वहीं किसी जांच के संबंध में संबंधित जिले के पुलिस कप्तान या विवेचक से ही एफएसएल के अधिकारी पत्राचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed