फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NHRC asks reply from Lucknow Police Commissioner on Amitabh Thakur isssue.

यूपी: अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

Fri, 22 Oct 2021 02:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Oct 2021 02:07 PM IST
सार

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है। अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने शिकायत की थी।

विज्ञापन
NHRC asks reply from Lucknow Police Commissioner on Amitabh Thakur isssue.
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न को लेकर उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


डॉ. नूतन ठाकुर ने अपने पति की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की अवहेलना बताते हुए आयोग से शिकायत की थी कि अमिताभ ठाकुर को घर से जबरन ले जाया गया और पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। इसमें उन्होंने जिला कारागार लखनऊ में अमिताभ ठाकुर पर हो रहे अत्याचारों व मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ये भी कहा है कि आदेश की अवहेलना करने पर आयोग द्वारा मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कोएर्सिव एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed