{"_id":"68342c3f5917d62f1d09b0d0","slug":"nhm-issued-new-guidelines-now-pregnant-women-breakfast-every-session-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा नाश्ता, एनएचएम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा नाश्ता, एनएचएम ने जारी किया आदेश
Mon, 26 May 2025 04:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 May 2025 04:17 PM IST
सार
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एनएचएम ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओें को महीने में चार दिन लगने वाले सत्र में नाश्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर आने वाली गर्भवतियों को नाश्ता स्वास्थ्य विभाग देगा। अभी तक माह में सिर्फ एक दफा नाश्ता दिया जाता था। नई गाइड लाइन के अनुसार अब माह में चार दिन लगने वाले सत्र में नाश्ता मिलेगा। इसका आदेश एनएचएम ने जारी किया है। सभी केंद्र प्रभारियों को इसका सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
एनएचएम के जरिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। माह की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर सत्र का आयोजन होता है। अफसरों का कहना है हर सत्र में 20-25 गर्भवती महिलाएं सत्र में बुलाई जाती हैं। इस सत्र में शामिल होने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए एनएचएम ने नाश्ते की व्यवस्था की है। एनएचएम ने हर सत्र के लिए दो हजार रुपये का आवंटन किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, डिप्टी सीएम बोले- बीमारू राज्य से विकासशील बना यूपी
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दिख रही महिला आई सामने, बताई उस दिन की पूरी हकीकत; पढ़ें सब कुछ
सीएचसी को माह में आठ रुपये नाश्ते के लिए मिलेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है नई गाइड लाइन में अब चारों सत्र में गर्भवती को नाश्ता मिलेगा। अभी तक माह में एक बार ही मिलता था।