फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Newly constructed buildings and additional dormitories of 139 upgraded KGBV were inaugurated in Lucknow

UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, डिप्टी सीएम बोले- बीमारू राज्य से विकासशील बना यूपी

Mon, 26 May 2025 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 11:33 AM IST
सार

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी बीमारू राज्य के धब्बे से निकलकर आज विकासशील बना है।

विज्ञापन
Newly constructed buildings and additional dormitories of 139 upgraded KGBV were inaugurated in Lucknow
139 उच्चीकृत केजीबीवी को नए भवनों की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया गया। 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। साथ ही ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा 12 सौ रुपये बच्चों के माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक माध्यमिक दीपक कुमार, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विकासशील राज्य बना यूपी-ब्रजेश पाठक

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनी। यूपी बीमारू राज्य के धब्बे से निकालकर विकासशील राज्य बना है। पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल, कानून व्यवस्था की देश भर में चर्चा है। अब टूटी सड़क नहीं मिलती है। लोग बाहर जाते हैं तो उनको सम्मान मिलता है। पहले लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेजना नहीं चाहते थे। मांटेसरी में ही भेजना बेहतर समझते थे। पहले स्कूलों में 8-10 बच्चे ही होते थे। शिक्षक नियमित नहीं जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पहले 1.12 करोड़ बच्चे थे, अब 1.90 करोड़ बच्चे हैं। पहले ड्रेस खाकी मिलती थी। सिंडिकेट मिडडे मील खाता था। आज बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है। केजीबीवी में आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दे रहे हैं। छात्राए हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल में 1 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। विभाग ने अद्भुत प्रगति की है। देश, प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। हम आर्थिक क्षेत्र में चौथे स्थान पर आ गए हैं। पहले 11वें स्थान पर थे। जल्द ही विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंचेगे।

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मारा।  उनके अड्डे को नष्ट किया। क्या पहले यह संभव था। मुंबई की घटना याद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में घर में घुसकर मारने वाले हैं। भारत माता का झंडा लहराएंगे। रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यूपी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। गेहूं, चीनी उत्पादन में नंबर एक है। अब शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नंबर बनेंगे। पहले बिजली कभी-कभी आती थी। आज पर्याप्त बिजली मिल रही है।

यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं बल्कि शिक्षा की क्रांति का पर्व है-संदीप सिंह

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि आज जो डीबीटी हस्तांतरण, अन्य योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम है। यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं बल्कि शिक्षा की क्रांति का पर्व है। बीते आठ साल में जो काम हुए हैं वह भविष्य निर्माण की एक योजना है।

सीएम के नेतृत्व में शिक्षा ने समृद्धि की ओर कदम बढ़ाए हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षा अब केवल सरकार की योजना मात्र नहीं, बल्कि जनआस्था बन चुकी है। आठ साल में बेसिक में 1.32 लाख स्कूलों की तस्वीर 11 हजार करोड़ का निवेश, ऑपरेशन कायाकल्प में किया है। 19 पैरामीटर पर काम किए गए हैं। पहले 36 फीसदी थी, आज 96 फीसदी प्राप्त किया है। 
 

पाठ्यक्रम में बुनियादी बदलाव भी किए गए

उन्होंने आगे कहा कि केजीबीवी के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। पहले कक्षा छह से आठ तक की व्यवस्था थी। अब 746 केजीबीवी को 12वीं तक उच्चीकृत कर रहे हैं। 683 उच्चीकृत हो चुके हैं। सभी 746 में स्मार्ट क्लास और डारमेट्री बनी है। आईआईटी गांधी नगर के सहयोग से कार्यक्रम चल रहा है। पाठ्यक्रम में बुनियादी बदलाव किया है। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लिया गया है। इसे संशोधित करके लागू किया है।

पाठ्य पुस्तक पहुंचने की समय से व्यवस्था की है। हर साल दे रहे हैं। नवाचार लर्निंग बाई डूइंग की व्यवस्था की है। चार ट्रेड में भी कार्यक्रम चला रहे हैं। इस साल नया प्रयोग समर कैंप का किया गया है। 21 मई से 10 जून तक कैंप में जीवन कौशल और रचनात्मकता की शिक्षा दे रहे हैं। 

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जाएगी

आज 3276 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण व शुभारंभ हो रहा है। हर जिले में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। आज 38 जिलों के लिए 447 करोड़ का शिलान्यास होगा। सीएम अभ्युदय विद्यालय, पहले से चल रहे स्कूलों को अपग्रेड करेंगे। आज 66 विद्यालय का शिलान्यास, बाकी 1.42 करोड़ से अपग्रेड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed