फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman seen in viral video of BJP district president in Gonda came forward and told whole truth of that day

UP: वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दिख रही महिला आई सामने, बताई उस दिन की पूरी हकीकत; पढ़ें सब कुछ

Mon, 26 May 2025 10:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 10:59 AM IST
सार

वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही महिला सामने आई। उसने उस दिन की पूरी हकीकत बताई। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आगे पढ़ें जानें पूरी बात... 

विज्ञापन
woman seen in viral video of BJP district president in Gonda came forward and told whole truth of that day
Gonda; अपनी बात बताती महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जा रहे हैं। इसके बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब मामले में वीडियो में दिख रही महिला सामने आई है। महिला ने छपिया थाने में उसे बदनाम करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला ने कहा कि 12 अप्रैल को वह लखनऊ से वापस आ रही थी। रात को करीब 9:30 बज गए थे। मेरी तबीयत खराब लग रही थी। प्यास लगी थी। मुझे चक्कर सा आ रहा था। इसलिए मैंने जिला अध्यक्ष के पास फोन किया। उनसे कहा कि मेरी तबीयत खराब है। हम यहां स्टेशन पर हैं। हमको थोड़ी देर कहीं रुकने के लिए जगह दे दीजिए या घर भिजवा दीजिए। इस पर जिला अध्यक्ष बोले रुको 10 मिनट में आता हूं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: सीएम योगी आज करेंगे 38 मॉडल कंपोजिट, 67 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

...तभी पैर फिसला और मुझे चक्कर आ गया

थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप आए। उन्होंने मुझे रेलवे स्टेशन से रिसीव किया। इसी समय उनका कोई अर्जेंट कॉल आ गया। इस पर वह हमको कार्यालय लेकर गए। कहा कि तुम थोड़ी देर यहां रुक जाओ। मैं अभी आता हूं। मैं ऊपर चढ़कर जा रही थी, तभी पैर फिसला और मुझे चक्कर आ गया। पीछे जिला अध्यक्ष खड़े थे, उन्होंने तुरंत मुझे थाम लिया। चक्कर आने पर उन्होंने मुझे सहारा दिया। इसके बाद कमरे तक ले जाकर छोड़ा। कहा कि तुम यहां रुक जाओ। मैं थोड़ी देर बाद आता हूं तब किसी से घर भिजवा दूंगा। 

जिलाध्यक्ष से हमारे पारिवारिक संबंध हैं

महिला ने आगे कहा कि लोग इसे अलग एंगल देकर हमें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। जिलाध्यक्ष कभी गलत नहीं थे। मैं पिछले तीन साल से उनको जानती हूं। हमारे घर से उनके पारिवारिक संबंध हैं। हमें भरोसा था तभी उनको कॉल किया था। वह मेरे पिता तुल्य हैं। मेरे पति भी उनको परिवार का सदस्य मानते हैं। मेरे दो बच्चे भी हैं। मैं लड़की नहीं हूं, कोई अनजान बच्ची नहीं हूं। मुझे कोई बहला नहीं सकता। 

आगे कहा कि जिन लोगों ने जो अफवाह फैलाई है। मैंने थाने में उनके खिलाफ शिकायत कर दी है। अब भी यदि लोग नहीं मानेंगे तो मैं मानहानि का दावा भी करूंगी। महिला आयोग जाऊंगी। मेरी भी इज्जत है। हमारे जिलाध्यक्ष की भी इज्जत है। लोग गलत तरीके से वीडियो वायरल कर रहे हैं। अफवाह फैला रहे हैं। इसे राजनीतिक मामला बनाकर बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed