Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NHAI increased toll fee travelling on highway became expensive now you will have to pay more to reach ayodhya

UP News: NHAI ने बढ़ाया टोल शुल्क... हाईवे पर सफर हुआ महंगा, अब रामनगरी पहुंचे के लिए चुकानी पड़ेगी अधिक रकम

Fri, 28 Mar 2025 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 06:26 PM IST
सार

NHAI ने एक सर्कुलर जारी करके टोल शुल्क बढ़ाने की जानकारी दी। इससे हाईवे पर सफर महंगा हो जाएगा। अब रामनगरी पहुंचने के लिए लोगों को पहले से अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन
NHAI increased toll fee travelling on highway became expensive now you will have to pay more to reach ayodhya
टोल प्लाजा (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रति ट्रिप पांच से दस रुपये तक टोल शुल्क बढ़ा दिया है। इससे हाईवे का सफर महंगा हो जाएगा। टोल शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू होंगी। 

विज्ञापन


प्राधिकरण ने शुक्रवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दिन से वाहनों को ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- राम जन्मोत्सव: रामनगरी में मेला को लेकर उत्साह, होटलों...धर्मशालाओं में 90 फीसदी कमरे फुल; शेष के लिए मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल सूत्रों ने बताया कि इसका असर रोजाना लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली होकर उसी रूट पर लंबी दूरी को तय करने वाले 10 लाख से ज्यादा छोटे व बड़े वाहनों पर पड़ेगा। प्राधिकरण कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रौनाही, बारा और रायबरेली हाईवे पर दखिना शेखपुर पर टोल शुल्क की वसूली करता है।
 
कानपुर रोड का नवाबगंज टोल प्लाजा
एकल यात्रा वर्तमान प्रस्तावित
कार   95 100
बस, ट्रक 320 330
छोटे कमर्शियल 155  160
बहराइच का आनी टोल प्लाजा
कार 45 45
बस, ट्रक 150 155
छोटे कमर्शियल 70 75
बाराबंकी हाईवे का अहमदपुर पुर टोल प्लाजा
कार 115 120
बस, ट्रक 395 405
छोटे कमर्शियल 185 195
अयोध्या हाईवे का रौनाही टोल प्लाजा
कार 120   125
बस, ट्रक 415 430
छोटे कमर्शियल 195 205
रायबरेली का दखिना शेखपुर टोल प्लाजा
कार   115 120
बस, ट्रक 385 400
छोटे कमर्शियल 185 190
बाराबंकी हाइवे का शाहबपुर टोल प्लाजा
कार   40 40
बस, ट्रक 135 140
छोटे कमर्शियल 65 65
बाराबंकी का बारा टोल प्लाजा
कार   105   110
बस, ट्रक 350 365
छोटे कमर्शियल 170 175
सुल्तानपुर का असरोगा टोल प्लाजा
कार   110   115
बस, ट्रक  370 385
छोटे कामर्शियल 175 185


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed