Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lot of enthusiasm among people about Ram Janmotsav in Ayodhya 50 lakh devotees are expected to arrive

राम जन्मोत्सव: रामनगरी में मेला को लेकर उत्साह, होटल-धर्मशालाओं में 90 फीसदी कमरे फुल; शेष के लिए मारामारी

Fri, 28 Mar 2025 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 05:59 PM IST
सार

अयोध्या में 30 मार्च से शुरू हो रहे रामनवमी मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। यहां होटलों और धर्मशालाओं में 90 फीसदी कमरे फुल हो गए हैं। 10 फीसदी के लिए मारामारी जारी है। रामजन्मोत्सव छह अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन मठ-मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
lot of enthusiasm among people about Ram Janmotsav in Ayodhya 50 lakh devotees are expected to arrive
रामलला के दर्शन को जाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में रामनवमी मेला 30 मार्च से शुरू हो रहा है। रामनवमी मेले का मुख्य पर्व रामजन्मोत्सव छह अप्रैल को उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा। रामनवमी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। अयोध्या में होटलों और धर्मशालाओं के 90 फीसदी कमरे फुल हो चुके हैं।

विज्ञापन


बचे 10 फीसदी कमरों के लिए मारामारी मची है। एक-एक कमरे के लिए होटल मालिकों के पास सिफारिशें आ रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु होम स्टे में कमरे बुक करा रहे हैं, लेकिन यहां भी हाउसफुल का बोर्ड लगने से श्रद्धालु परेशान हैं। अब मठ-मंदिरों और आश्रम में ठिकाना खोज रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

रामनगरी में इस समय रोजाना 70 से 80 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। रामजन्मोत्सव अयोध्या का मुख्य पर्व माना जाता है इसलिए रामनवमी मेले के नौ दिनों में अयोध्या में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। रामलला के दरबार में रोजाना ढ़ाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: CM ने युवाओं का किया स्वागत, बोले-लीक से हटकर करें काम; विकसित होगा नेतृत्व गुण

रामनवमी मेले में अभी तक 15 से 20 लाख श्रद्धालु आते रहे हैं, लेकिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है। महाकुंभ मेले में दो माह में अयोध्या में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। रामनवमी मेले में नौ दिनों तक मठ-मंदिरों में अनुष्ठान होते हैं। रामकथा, रामनाम संकीर्तन, नवाह पारायण, यज्ञ, हवन की धूम होती है। इन अनुष्ठानों में सहभागी बनने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंचेंगे।

विज्ञापन

10 अप्रैल तक फुल हैं होटल, धर्मशाला

होटल व्यवसायी रामजी पांडेय ने बताया कि रामनवमी को लेकर होटल 10 अप्रैल तक फुल हो चुके हैं। कमरा बुक कराने के लिए रोजाना 50 से अधिक फोन आ रहे हैं। होटल व्यवसायी अनूप गुप्ता ने बताया कि रामनवमी मेला में शामिल होने के लिए लोगों में कमरे बुक कराने की होड़ हैं। एक पखवाड़ा पहले ही सभी कमरे छह अप्रैल तक के लिए बुक हो चुके हैं। 

रामनगरी की एक प्रसिद्ध धर्मशाला के प्रबंधक आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही धर्मशाला लगातार फुल चल रही है। उनकी धर्मशाला 10 अप्रैल तक फुल है। होम स्टे संचालक सुनील गुप्ता ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी कमरे आगामी 08 अप्रैल तक के लिए बुक हो चुके हैं। बताया कि धर्मशाला, गेस्ट हाऊस व होम स्टे में कमरे लगभग फुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed