फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   News on hypertension from Lucknow

Lucknow News: उच्च रक्तचाप के 50 फीसदी रोगियों को नहीं है जानकारी

Sat, 17 May 2025 03:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
News on hypertension from Lucknow
केजीएमयू में डॉ. अक्षय प्रधान विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जानकारी देते हुए

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉ. अक्षय प्रधान के मुताबिक उच्च रक्तचाप वाले 50% वयस्कों को पता ही नहीं है कि उन्हें यह बीमारी है। डॉ. प्रधान शनिवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर लारी कार्डियोलोजी में हुए जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विभागाध्यक्ष प्रो. ऋषि सेठी ने कहा कि उच्च रक्तचाप के दो तिहाई रोगी निम्न और मध्यम आय वाले देशों में ही रहते हैं। उच्च रक्तचाप वाले आधे से भी कम वयस्कों की जांच और उपचार किया जाता है। दुर्भाग्य है कि उच्च रक्तचाप वाले लगभग 5 में से 1 वयस्क (21%) ही इसे नियंत्रण में रख पाते हैं। इस समय उच्च रक्तचाप दुनिया भर में समय से पहले मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा ने कहा कि अधिकांश दवाओं की खुराक प्रतिदिन एक बार होती है। डॉ. आयुष शुक्ला ने कहा कि लोगों को कम नमक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नमक के सेवन से भी उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. मोनिका भंडारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed