{"_id":"6701528beb9508c7e901ad5e","slug":"newlyweds-commit-suicide-by-hanging-after-three-months-of-marriage-lucknow-news-c-13-knp1002-902862-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगा लिया फंदा
Sat, 05 Oct 2024 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में नवविवाहिता ने मायके ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पंचसरा गांव निवासी मंगला (19) का विवाह तीन महीने पहले जुलाई में लोखरिया के महमूदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुआ था। ससुराल से लौटने के बाद वह मायके में ही रह रही थीं। उनके पिता शिवलाल ने बताया कि बेटी शुक्रवार शाम को घर से निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो खोजबीन की। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
इसके अलावा मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव निवासी मजदूर पप्पू (25) का शुक्रवार रात परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे लिंटर की सरिया में गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी।