{"_id":"686590dac769b0007e0efa7e","slug":"newly-married-woman-and-young-woman-committed-suicide-by-hanging-lucknow-news-c-13-knp1002-1276032-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवविवाहिता व युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवविवाहिता व युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। कृष्णानगर में बुधवार शाम कनौसी निवासी नवविवाहिता नीता सिंह (27) ने फंदा लगा लिया। उधर, मानकनगर के श्रीनगर में सोनम (21) ने फांसी लगा ली। दोनों मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पीलीभीत निवासी भूपेंद्र के मुताबिक कनौसी में उनकी बहन नीता जीजा रमेश के साथ रहती थी। बुधवार शाम उसने कमरे में चादर के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने भूपेंद्र को इसकी सूचना दी। फिर भूपेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीता को फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भूपेंद्र के मुताबिक नवंबर 2024 में नीता की शादी हुई थी। वह नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहती थी, पर रमेश मना कर रहा था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक तहरीर नहीं मिली है।
उधर, मानकनगर के श्रीनगर में सोनम ने मंगलवार रात 8:30 बजे फांसी लगा ली। भाई रोहित के मुताबिक सोनम ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। थाना प्रभारी मानकनगर अजीत के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।