शर्मनाक: मंदिर के चबूतरे छोड़ दिया इस मासूम को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राजधानी में लावारिस बच्चियों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। बीते दिनों लगातार ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिर एक बच्ची मंदिर के चबूतरे पर मिली।
गोसाईंगंज के बगियामऊ गांव में गौसा देवी मंदिर के चबूतरे पर सोमवार देर रात कोई नवजात बच्ची को छोड़ गया। रात करीब 11 बजे बच्ची का रोना सुनकर वहां पहुंचे किसान रोहित उसे अपने घर ले आए।
सुबह किलकारियां सुन गांव वाले उनके घर इकट्ठा हो गए। रोहित ने बच्ची के मंदिर में लावारिस पड़े होने की जानकारी दी इसके बाद पुलिस को पता चला। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।
गोद लेना चाहता था किसान
रोहित ने बताया कि जब वह बच्ची को घर लेकर आए, उसके शरीर पर खून लगा था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को पैदा होने के कुछ मिनट बाद ही यहां मंदिर के चबूतरे पर छोड़ दिया गया होगा।
चाइल्ड लाइन के मनोज ने बताया कि बच्ची को रात को बाल विकास समिति के समक्ष पेश करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे राजकीय बाल गृह के सुपुर्द कर दिया गया।
किसान रोहित रावत तंगी के बावजूद मासूम को गोद लेना चाहता था। रोहित के पहले ही 10 वर्षीय बेटा अमित, आठ साल की बेटी कामिनी और पांच साल का बेटा उदय है।