फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Newborn baby girl killed and throwned in toilet.

शर्मनाकः नवजात का गला रेता, टॉयलेट में फेंका!

Sun, 25 Jan 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl killed and throwned in toilet.

क्रूरता...निर्दयता...नृशंसता...अमानवीयता...बेरहमी...। शायद ये शब्द इस घिनौने अपराध के आगे बौने पड़ जाएं। बाराबंकी के जिला अस्पताल में जन्म के महज दो-तीन घंटे बाद ही बच्ची का गला रेत अस्पताल के टॉयलेट में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने कोशिश बहुत की पर नन्ही जान इस क्रूर दुनिया को अलविदा कह गई। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने इस अमानवीयता की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे नवजात बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स ने उसे इमरजेंसी पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमित वर्मा ने  उपचार शुरू किया। मदद के लिए डॉ. हनफी और डॉ. एसके सिंह को बुलाया गया। तीनों डॉक्टर ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट तक कैसे पहुंची बच्ची

Newborn baby girl killed and throwned in toilet.

बाराबंकी के जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिली बच्ची को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर वो यहां कैसे पहुंची। शुक्रवार रात को गंभीर हालत में मिली इस बच्ची ने शनिवार को सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। डॉक्टर लाख कोशिश करने के बाद भी इसे बचा नहीं सके।

डॉ. एसके सिंह के मुताबिक नवजात का गला रेता हुआ था। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें थीं। सबसे बड़ा सवाल है कि बच्चे इमरजेंसी के टॉयलेट तक कैसे पहुंची। न तो वार्ड में भर्ती मरीज और न उनके तीमारदार और न ही ड्यूटी पर मौजूद लोग यह बता सके कि बच्ची वहां कैसे पहुंची।

सीएमएस डॉ. सर्वेश सक्सेना ने बताया कि बच्ची प्रसाधन कक्ष तक कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। मगर इस निमर्मता के पीछे जिसका भी हाथ से उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed