फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new year celebrations in lucknow

नवाबी शहर में इजिप्टियन स्टाइल में न्यू ईयर

Sun, 29 Dec 2013 02:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Dec 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
new year celebrations in lucknow

होटल ताज में इजिप्टियन नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डीजे आशु के संगीत पर इंडिया गॉट टैलेंट की कलाकार दीपाली दलवी अपने डांस से मिस्र की संस्कृति व लोक कला की झलक दिखाएंगी। ब्यूटी विद डांस एंड म्यूजिक थीम के चार घंटे के इस कार्यक्रम को एंजॉय करने के दौरान लजीज व्यंजन भी परोसे जाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए यहां गेम्स का आयोजन किया जाएगा तो अलादीन हाउस भी रखा जाएगा। इस आयोजन के लिए 5999 रुपये का कपल टिकट दिया जा रहा है। उधर, पिकैडली होटल में रेड कॉरपेट पार्टी होगी। इसमें बैले डांस प्रमुख आकर्षण रहेगा। दुबई से डीजे उम्मीत डांस फ्लोर संभालेंगे। यहां कपल के लिए 5999 रुपये इंट्री फीस रखी गई है। यहां सभी टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन

यहां होगी चार घंटे नॉन स्टॉप पार्टी

new year celebrations in lucknow

नव वर्ष के स्वागत के लिए राजधानी के जाने-माने एमबी क्लब में शाम साढ़े 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे जो रात साढ़े 12 बजे तक जारी रहेंगे। यहां केवल क्लब मेंबर्स को ही इंट्री दी जाएगी। एक मेंबर को अधिकतम दो गेस्ट और दो डिपेंडेंट कूपन दिए जाएंगे। खाने-पीने की वस्तुएं के लिए भी जल्द एमबी क्लब में कूपन बेचे जाएंगे। इन सभी कूपनों की कीमत विभिन्न वर्ग के सदस्यों व पैकेजों के अनुसार 1500 से 8000 रुपये तक है। इस दौरान रॉक बैंड, डांस ट्रूप की प्रस्तुति, आतिशबाजी के अलावा मुंबई से गायक बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदी एक्सप्रेस से लेकर मिस्बाह की महफिल तक

new year celebrations in lucknow

आनंदी वाटर पार्क में नववर्ष की खुशियां दर्शक ‘आनंदी एक्सप्रेस 2014’ आयोजन में शरीक होकर मना सकेंगे। यह आयोजन ट्रेन के सफर की थीम पर तैयार किया गया है। जहां रेलवे प्लेटफॉर्म पर ठहरने जैसा अहसास होगा। 31 दिसंबर रात 8 बजे टीवी की लोकप्रिय बहू रागिनी यानी पारुल चौहान धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी। वहीं डेटोना से मार्गरीटा उनके साथ प्रस्तुति देंगी। इस एक्सप्रेस 2014 को परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन बनाया गया है। यहां इटेलियन व मुगलई व्यंजन यहां परोसे जाएंगे। मोहनलाल गंज स्थित डायमंड रिसोर्ट क्लब में सिंगर मिसबाह अली अपने सुरों की बयार बहाएंगे। 31 दिसंबर को शाम 7 बजे उनकी प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू होगा, नया साल शुरू होने तक यानी जो देर रात तक चलेगा। वहीं तृष्णा बैंड की परफॉर्मेंस और डीजे जयदेव भी दर्शकों को अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से झुमाएंगे। क्लब में टिकटों की रेंज 500 रुपये से 7,500 रुपये तक है।

विज्ञापन

हॉट मेघना बांधेंगी समां

new year celebrations in lucknow

गोमतीनगर स्थित होटल जेबीआर ग्रैंड में पहुंचेंगी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मेघना नायडू। वह लोगों को अपनी अदाओं का जलवा दिखाएंगी। होटल में होने वाली इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के तौर पर उन्हें बुलाया गया है। जबकि डीजे सुमित डांस फ्लोर संभालेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों की भी धूम रहेगी। रात 8 बजे से शुरू होने वाली इस नाइट का लुत्फ लेने के लिए टिकट की कीमत करीब 5,000 रुपये रखी गई हैं।
रूसी पोल डांसर्स के साथ नए साल का जश्न
पोल डांस जैसी खालिस विदेशी कला का नजारा करना हो वह भी 31 दिसंबर की रात तो सीतापुर रोड स्थित जिंगो क्लब एंड रिसोर्ट में जाया जा सकता है। यहां रूसी डांसर्स की मौजूदगी में सिल्वर पोल न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कपल को 1500 तो वहीं स्टैग सिंगल को 2000 रुपये चुकाने होंगे।

यहां होगी 'जश्न विद पार्टी'

new year celebrations in lucknow

दूरदर्शन और आकाशवाणी के लखनऊ के केन्द्रों ने भी नए वर्ष के स्वागत में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की है। दूरदर्शन केन्द्र में नए साल के मौके पर खास कार्यक्रम तैयार किया है जो ‘जश्न विद दूरदर्शन’ शीर्षक से प्रसारित होगा। 31 दिसंबर को रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में छोटी-छोटी प्रस्तुतियों के माध्यम से जश्न दिखाया जाएगा। वहीं आकाशवाणी व एफएम नए कार्यक्रमों के साथ हाजिर होने की तैयारी में है। आकाशवाणी में ‘अ से ह तक’ कार्यक्रम में युवाओं को भाषा व व्याकरण संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की पहली कड़ी मंगलवार को प्रसारित हो चुकी है, जबकि अगली कड़ी 31 दिसंबर शाम सवा पांच बजे से प्रसारित होगी। आकाशवाणी के एफएम रेनबो पर नववर्ष के कई विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इस मौके पर चुटकुले, व्यंग्य, फिल्मी गीतों से युक्त विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed