फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New vending zones will be created in the city, street vendors will be organized

Lucknow News: शहर में बनेंगे नए वेंडिंग जोन, पटरी दुकानदार होंगे व्यवस्थित

Mon, 09 Mar 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
New vending zones will be created in the city, street vendors will be organized
नगर निगम।
लखनऊ। पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नए वेंडिंग जोन बनाने, मॉडल वेंडिंग जोन बनाने और वेंडिंग शुल्क जमा करने में ढिलाई करने वालों पर 12 प्रतिशत की दर ब्याज लगाने की तैयारी है। इसको लेकर 16 मार्च को पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए बनी टाउन वेंडिंग (टीवीसी) कमेटी की बैठक होगी। पहले यह नौ मार्च को होने वाली थी।
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों के हितों के संरक्षण और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए बनी फेरी नीति के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी गठित की गई है। जिसमें नगर निगम, यातायात पुलिस, एलडीए, लोक निर्माण विभाग और पटरी दुकानदार संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

यही कमेटी शहर में वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन तय करने, वेंडिंग शुल्क तय करती है। बैठक में जो प्रमुख प्रस्ताव लाए जा रहे हैं, उनमें समय से वेंडिंग शुल्क जमा न करने वाले पटरी दुकानदारों पर इस वित्तीय वर्ष में 12 प्रतिशत ब्याज लगाने और अगले वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल ये 100 रुपये प्रतिमाह दंड शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अमीनाबाद बाजार को विरासत बाजार घोषित करने, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों को भत्ता देने और नए वेंडिंग जोन बनाने सहित कई प्रस्ताव शामिल हैं। गोमतीनगर में आईजीपी के पास मॉडल वेंडिंग जोन के किराये में की गई कमी का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। यहां किराया पांच हजार से कम कर तीन हजार रुपये महीना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तीन महीने में होनी चाहिए बैठक, आठ महीने से नहीं हुई
टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य अशोक गुप्ता ने बताया कि फेरी नीति के तहत हर तीन महीने में कमेटी की बैठक होनी चाहिए, लेकिन आठ महीने से बैठक नहीं हुई। पिछली बार चार अगस्त को बैठक हुई थी। बैठक की तारीख तो नगर निगम ने कई बार तय की, मगर हर बार उसे टाल दिया गया। इस बार भी पहले नौ मार्च की तारीख तय थी, अब बढ़ाकर 16 मार्च कर दी गई है।


यहां नये वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी
0 हिंद नगर वार्ड में हिल्टन होटल के पास
0 चिनहट तिराहे से नक्षत्र लॉन व मटियारी से मल्हौर स्टेशन तक
0 अलीगंज में नावेल्टी सिनेमा, पुराना नगर निगम ऑफिस व पुरनिया पेट्रोल पंप के पास
0 मानकनगर पुल के नीचे
Iटाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक 16 मार्च को होगी। उसमें वेंडिंग जोन सहित कई प्रस्ताव लाए जाएंगे। बैठक पहले नौ मार्च को प्रस्तावित थी, जो अब आगे बढ़ गई है।I

I- नंद किशोर, कर निर्धारण अधिकारी नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article