Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New trains will start from GomtiNagar station for Mumbai Katra and Puri 600 crore spent on station upgradation

UP: इस स्टेशन से मुंबई... कटरा व पुरी के लिए शुरू होंगी नई ट्रेनें, स्टेशन अपग्रेडेशन पर 600 करोड़ रुपये खर्च

Sun, 31 Aug 2025 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोमती नगर स्टेशन पर ट्रेनों का कारवां बढ़ेगा। यहां से मुंबई... कटरा व पुरी के लिए नई ट्रेनें शुरू होंगी। इस स्टेशन के अपग्रेडेशन पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

विज्ञापन
New trains will start from GomtiNagar station for Mumbai Katra and Puri 600 crore spent on station upgradation
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का कारवां बढ़ेगा। मुंबई, कटरा व पुरी के लिए नई ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। इस बाबत प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं। ऐसा होने से यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही ट्रेनों की समयसारिणी बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजना भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाई थी। उनके सपने को केंद्र सरकार ने साकार किया। स्टेशन अपग्रेडेशन पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके तहत स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया। पहले चरण का काम पूरा हो गया है, दिसंबर तक दूसरा फेज भी पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

ट्रेनों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही

इस बीच रेलवे प्रशासन गोमती नगर स्टेशन से ट्रेनों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। पटना, गोरखपुर, दरभंगा, मालदाटाउन, कामाख्या, जयपुर आदि जगहों की कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों को खासी राहत हो गई है। वहीं रेलवे प्रशासन ने गोमतीनगर से मुंबई, पुरी व कटरा के लिए सीधी ट्रेन चलाने की योजना गत वर्ष बनाई थी, जिसके प्रस्ताव को मुकम्मल कर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस योजना पर अफसर जोर दे रहे हैं। उन्होंने उपरोक्त तीनों गंतव्यों के लिए दिसंबर के अंत तक ट्रेनों को पटरी पर उतारने का मन बनाया है। ऐसे में अफसर रेलवे बोर्ड से संपर्क में हैं। ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिलते ही समयसारिणी पर काम शुरू कर दिया जाएगा। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन का कद बढ़ाने पर जोर है। लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है। यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में वृद्धि की जाएगी।

वीकली होगी पुरी की ट्रेन, मुंबई की रेगुलर

सूत्र बताते हैं कि गोमतीनगर स्टेशन से पुरी के लिए जिस ट्रेन को चलाने की तैयारी है। वह साप्ताहिक होगी। हफ्ते में एक दिन चलेगी। अभी चारबाग स्टेशन के रास्ते पुरी के लिए नीलांचल एक्सप्रेस चलाई जाती है। इससे पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए दो ट्रेनों के विकल्प हो जाएंगे, जिससे राहत मिलेगी। दूसरी ओर मुंबई के लिए जो ट्रेन चलाई जाएगी, वह रेगुलर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed