फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New township will be developed in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में प्राधिकरण के लिए नई टाउनशिप अब आसान, विकसित किए जाएंगे नए शहरी क्षेत्र

Thu, 06 Apr 2023 01:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 01:28 PM IST
सार

विकास के लिए 50 फीसदी राशि 20 साल के लिए पूंजी के रूप में सरकार देगी। इसके तहत न्यूनतम 25 एकड़ में  नई कॉलोनियां विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
New township will be developed in Uttar Pradesh.

विस्तार

विकास प्राधिकरण, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और आवास-विकास परिषद की ओर से नए शहरी क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इन संस्थाओं को नई टाउनशिप विकसित करने के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण और खरीद के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 50 फीसदी राशि 20 वर्ष के लिए सीड कैपिटल (पूंजी) के रूप में दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि विकास प्राधिकरणों, विशेष क्षेत्र प्राधिकरणों और आवास एवं विकास परिषद की ओर से नई सुनियोजित टाउनशिप विकसित करने की क्षमता में वृद्धि करने के लिए यह योजना लागू की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का 'लंगड़ा' इस बार लगाएगा लंबी छलांग, रंगीली मिर्च की भी भारी मांग


अभिकरणों को आवंटित राशि लेकर भूमि अधिग्रहण या खरीदने की कार्रवाई करनी होगी। उन्हें न्यूनतम 25 एकड़ में नई टाउनशिप विकसित करनी होगी। इस योजना से शहरीकरण को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। आवंटित राशि पर यदि कोई ब्याज मिलता है तो उसका उपयोग भी भूमि अधिग्रहण व खरीद में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed