फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new toilet at charbagh railway station

Lucknow News: एयरपोर्ट की तर्ज पर चारबाग स्टेशन पर अत्याधुनिक शौचालय

Mon, 07 Jul 2025 04:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
new toilet at charbagh railway station

विज्ञापन

चारबाग स्टेशन का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य व अत्याधुनिक शौचालय बनाया जा रहा है। इसकी फिनिशिंग चल रही है। हफ्तेभर में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधाओं से राहत हो जाएगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पे एंड यूज शौचालय बना हुआ है। प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब डेढ किलोमीटर है। पे एंड यूज शौचालय पार्सल घर की ओर बना हुआ है। ऐसे में दूसरे छोर के यात्रियों को काफी चलकर शौचालय तक जाना पड़ता था। खासकर महिलाओं व बुजुगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। लिहाजा यात्रियों की मांग पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने दूसरे छोर पर रेल मेल सेवा (आरएमएस) के पास शौचालय बनवाया। यह एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। अगले एक हफ्ते में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को आराम मिलेगा। स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि शौचालय पे एंड यूज ही होगा। लेकिन इससे यात्रियों को खासा आराम हो जाएगा। उन्हें भटकना नहीं होगा। शुल्क न्यूनतम ही रखे जाएंगे।
विज्ञापन


और बनेंगे शौचालय
चारवाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंवर एक के बाद अन्य प्लेटफॉमो पर भी ऐसे शौचालय बनाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। अफसरों की मानें तो स्टेशन का अपग्रेडेशन हो रहा है। इसके बाद यात्री सुविधाओं में जवरदस्त इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed