{"_id":"408890dc60e95970b48f254016e520ab","slug":"new-technology-for-driving-licence-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में नए तरीके से बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में नए तरीके से बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Dec 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग प्रदेश वासियों को नये साल में घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का फॉर्म भरने और उसकी फीस जमा करने की नई सुविधा मुहैया कराने जा रहा है।
विज्ञापन
नये साल में आवेदक को डीएल बनवाने के लिये संभागीय परिवहन दफ्तर (आरटीओ) में सिर्फ बायोमेट्रिक टेस्ट (वेब कैमरे से फोटो खिंचवाने और फिंगर प्रिंट) देने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
आवेदक को आरटीओ में इस टेस्ट के लिए कतार में भी खड़ा होना नहीं होगा। यानी चंद वक्त में टेस्ट की औपचारिकता पूरी करके आवेदक वापस लौट जाएंगे।
यह सुविधा मुहैया कराने के लिये विभाग ने साफ्टवेयर तैयार किया। विभाग की एक समिति इस साफ्टवेयर के ट्रायल की निगरानी कर रही है।
ट्रायल सफल होते ही ऑनलाइन टैक्स की तर्ज पर डीएल फीस जमा होने लगेगी। उम्मीद है कि यह सुविधा जनवरी में शुरू हो जाएगी।
डीएल की ऑनलाइन फीस जमा होते ही आवेदक को आरटीओ में बायोमेट्रिक टेस्ट देने का टाइम स्लॉट आवंटित होगा। आवेदक को इस वक्त पर पहुंचकर टेस्ट की औपचारिकता पूरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
किस डीएल का कौन फॉर्म
लर्निंग डीएल बनवाने के लिए वेबसाइट www.transport.org से फॉर्म -2 और परमानेंट डीएल के लिए फॉर्म-4 डाउनलोड करके उसको भरना होगा।
आवेदक को फॉर्म में उसी नाम एवं पते का उल्लेख करना पड़ेगा, जिसका पहचान पत्र, उम्र एवं पते के प्रमाण पत्र पर उल्लेख हो। सरकारी कर्मियों के लिये पहचान एवं पते के रूप में विभागीय परिचय पत्र और वेतन स्लिप मान्य होगी।
जबकि अन्य के लिये मतदाता पहचान पत्र मान्य होगा। फॉर्म को भरने के बाद अपलोड करने पर डीएल फीस जमा करने का विकल्प सामने आएगा। आवेदक को नेट बैंकिंग, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से फीस का भुगतान करने की सुविधा होगी।
यह होगी डीएल की फीस
दोपहिया या कार का लर्निंग डीएल बनवाने के लिए फीस के रूप में 30-30 रुपये चुकाने होंगे। एक ही लर्निंग डीएल में दोपहिया एवं मोटर कार का डीएल बनवाएंगे तो 60 रुपये फीस के रूप जमा करने होंगे।
दोपहिया वाहन के परमानेंट डीएल (स्मार्ट कार्ड) की फीस 250 रुपये है, जिसमें 50 रुपये टेस्ट फीस है। दोपहिया एवं मोटर कार का परमानेंट डीएल बनवाने पर 300 रुपये फीस भरनी पड़ेगी, जिसमें टेस्ट फीस 100 रुपये शामिल है।