फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new soldier school will be build says cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा, प्रदेश में बनेगा नया सैनिक स्कूल, दोगुनी होंगी सीटें

Sat, 17 Aug 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 17 Aug 2019 12:49 AM IST
सार

  • निर्माणाधीन ऑडिटोरियम की क्षमता को 1000 किये जाने की घोषणा
  • सैनिक स्कूल में 150 छात्राओं के लिए हॉस्टल बनेगा
  • स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा

विज्ञापन
new soldier school will be build says cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक नया सैनिक स्कूल खोलने और सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों की क्षमता को 400 से बढ़ाकर 800 करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल में  150 छात्राओं की क्षमता वाला हास्टल खोलने और सैनिक स्कूल में निर्माणाधीन आडिटोरियम की क्षमता को भी बढ़ाकर 1000 सीट करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन के अवसर पर सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1960 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद के प्रयास से ही लखनऊ में देश के पहले सैनिक स्कूल की स्थापना हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ के अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी का परिणाम है कि कैप्टन मनोज पाण्डेय सैनिक स्कूल में बालिकाओं को भी पहली बार प्रवेश दिया गया है। यह बालिकाएं देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेन्द्र सिंह, महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला तथा सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ले. कर्नल उदय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिया मूलमंत्र

मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों को एक सूत्र वाक्य दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सैनिक जितना खून पसीना बहाएगा, युद्ध के मैदान में उतना ही कम खून-पसीना बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed