फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new solar plant of 30mw in jalaun

प्रदेश को 30 मेगावाट के सोलर प्लांट की सौगात

Wed, 14 Aug 2013 03:42 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Aug 2013 03:42 AM IST
विज्ञापन
new solar plant of 30mw in jalaun

कालपी के बाद जालौन की डकोर तहसील में जल्द ही एक और सोलर प्लांट के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर दस्तखत किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह प्लांट 30 मेगावाट क्षमता का होगा और इसे उ.प्र. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) तथा टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) का संयुक्त उपक्रम लगाएगा।
विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) आलोक रंजन ने संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए एमओयू की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश में सौर विद्युत परियोजनाओं में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश की क्षमता है।

अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग को ज्यादा से ज्यादा पूंजी निवेश कराने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने यूपीनेडा द्वारा संचालित परियोजनाओं में केंद्र सरकार की अंशपूंजी शीघ्र प्राप्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने कन्नौज में सौर ऊर्जा प्रशिक्षण केंद्र खोलने का भी फैसला किया है। आईआईडीसी आलोक रंजन ने मंगलवार को अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग और यूपीनेडा के अधिकारियों साथ वैकल्पिक ऊर्जा के विकास की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का भरपूर दोहन करने के लिए निवेशकों और उद्यमियों के प्रस्तावों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जाए।

गांवों में सामुदायिक मार्ग प्रकाश के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट योजना चलाई जाएगी। 34834 सोलर लाइटों की स्थापना केंद्र से धन मिलने के बाद हो सकेगी।

बैठक में प्रमुख सचिव अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत जीवेश नंदन ने बताया कि सौर ऊर्जा नीति 2013 में 2017 तक 500 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाओं को स्थापित करने का लक्ष्य है।


बिडिंग प्रक्रिया से अब तक 130 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए निजी निवेशकों को आवंटन की कार्यवाही पूरी की गई है।

कन्नौज में नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसके पूरा होने पर राज्य में स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या तीन हो जाएगी।

लखनऊ और मऊ में एक-एक प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। बैठक में यूपीनेडा के निदेशक आरपी अरोड़ा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यूपीनेडा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का एक पावर प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed