{"_id":"5d15ebb28ebc3e3cde204abf","slug":"new-schedule-of-trains-will-be-implemented-from-1st-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे का एलान, जुलाई से लागू होगी ट्रेनों की नई समय सारिणी, यहां देखें- पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे का एलान, जुलाई से लागू होगी ट्रेनों की नई समय सारिणी, यहां देखें- पूरी डिटेल
Fri, 28 Jun 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक जुलाई से ट्रेनों की नई समयसारिणी लागू हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि एक जुलाई से 12004 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.40 बजे की जगह 12.45 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 2.40 बजे की जगह 2.25 बजे रवाना होगी। वहीं 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन दोपहर 1.10 बजे की जगह दोपहर 3.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 2.40 बजे की जगह 2.25 बजे रवाना होगी। वहीं 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन दोपहर 1.10 बजे की जगह दोपहर 3.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बदले समय से चलेगी जम्मूतवी-बरौनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
प्रतीकात्मक तस्वीर
15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर शाम 6.45 बजे के स्थान पर शाम 7.25 बजे पहुंचेगी। 12492 जम्मूतवी-बरौनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक जुलाई से परिवर्तित समय से चलेगी। गाड़ी जम्मूतवी से शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सीतापुर से सुबह 9.25 बजे, गोरखपुर से दोपहर 2.50 बजे, देवरिया सदर से 3.43 बजे, सीवान से 4.35 बजे तथा छपरा से शाम सवा छह बजे होते हुए रात 10.45 बजे बरौनी पहुंच जाएगी।