{"_id":"2dca944073ae30e82a59854e91e79bf4","slug":"new-rules-for-income-tax-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स रिटर्न के लिए बदले नियम, देखें नए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स रिटर्न के लिए बदले नियम, देखें नए नियम
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
आपकी आय पांच लाख रुपये सालाना से ज्यादा है तो आपको ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरना ही होगा।
विज्ञापन
अगर आपकी आय दो से पांच लाख रुपये के बीच है तो भी रिटर्न भरना अनिवार्य है। रविवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), की कार्यशाला में प्रतिभागियों को आईटीआर के नए नियमों की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता डॉ. पवन जायसवाल ने बताया कि पांच लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को मैन्युअल ही आईटीआर जमा करना होगा।
वहीं, पांच लाख से ज्यादा आय वालों को ऑनलाइन आईटीआर देना होगा। इसके अलावा कंपनियों को फॉर्म 3सीडी व टैक्स ऑडिट रिपोर्ट भी ऑनलाइन फाइल करनी होगी।
ई-फाइलिंग पर कार्यशाला में आईसीएआई के छात्रों के अलावा सीएमए के सदस्यों ने हिस्सा लिया।