{"_id":"5bea9b57bdec2269651f3574","slug":"new-rules-for-flat-booking-of-lda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलडीए की सौगातः पहले आओ पहले पाओ योजना में बदले जा रहे नियम, अब इस कीमत पर बुक कराएं फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए की सौगातः पहले आओ पहले पाओ योजना में बदले जा रहे नियम, अब इस कीमत पर बुक कराएं फ्लैट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए अपनी पहले आओ पहले पाओ योजना में फ्लैट बेचने का काम अब नई नियमावली के साथ अगले सप्ताह से शुरू करेगा। इसमें ग्राहकों की सहूलियत और आर्थिक लाभ देने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे अहम बदलाव अब पसंद के फ्लैट की बुकिंग के लिए कुल कीमत के 10 प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत जमा करने के नियम के रूप में होगा।
एलडीए के ओएसडी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वीसी के निर्देश पर नियम व शर्तों को बदला जा रहा है। वीसी से बनी सहमति के बाद अब फ्लैट खरीदने के लिए 10 प्रतिशत कीमत का डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं करना होगा। केवल पांच प्रतिशत का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद बुकिंग हो जाएगी।
इसके बाद एलडीए आवंटन पत्र जारी कर देगा। आवंटन पत्र मिलने के बाद आवंटी अपनी सहूलियत के अनुसार बकाया धनराशि जमा कर सकता है। कई बार ग्राहक के पास अधिक धनराशि की व्यवस्था नहीं होने पर पंजीकरण धनराशि जमा करने में दिक्कत होती थी। अब आधी धनराशि में बुकिंग कराने के बाद बाकी के लिए होमलोन से कीमत चुकाई जा सकेगी।

यह भी किए जा रहे बदलाव
डेमो
ओएसडी का कहना है कि वीसी पंजीकरण व लॉटरी के माध्यम से होने वाले आवंटन और पहले आओ पहले पाओ योजना के नियम व शर्तों में एकरूपता लाने के निर्देश दे चुके हैं। इसकी वजह से 12 नवंबर से शुरू होने वाली बिक्री पहले आओ पहले पाओ में स्थगित करनी पड़ी।
अब अगले सप्ताह इसे शुरू किया जाएगा। इससे पहले जरूरी अनुमति नई नियमावली के लिए ली जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के आवंटन में भी अब बकाया धनराशि आवंटन पत्र मिलने के बाद 60 दिन में जमा करने पर 90 प्रतिशत धनराशि पर पांच प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
इस डिस्काउंट से बची धनराशि का उपयोग एलडीए दूसरी देनदारी में समायोजित करेगा। पार्किंग के लिए भी घटी हुई दरों पर ही आवंटन इन ग्राहकों को किया जाएगा। एलडीए होमलोन के लिए अनापत्ति की जरूरत होने पर 48 घंटे के अंदर इसे जारी करेगा।