{"_id":"5cd2a7febdec22071a388118","slug":"new-routes-for-five-electric-city-buses-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से नए रूट पर दौड़ेंगी पांच इलेक्ट्रिक सिटी बसें, यहां देखें- रूट्स व किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नए रूट पर दौड़ेंगी पांच इलेक्ट्रिक सिटी बसें, यहां देखें- रूट्स व किराया
Wed, 08 May 2019 03:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी बुधवार से पांच इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें लखनऊ के दुबग्गा से गोमतीनगर विस्तार (ग्रीनवुड अपार्टमेंट) के नए रूट पर दौड़ाएगी। दुबग्गा से गोमतीनगर विस्तार तक की 37.1 किमी की दूरी के सफर के लिए एक यात्री को 45 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार पाल ने बताया कि नए रूट (ई-01) की बसें दुबग्गा से चलकर पारा होते हुए अवध अस्पताल, आलमबाग बस अड्डे, चारबाग, जीपीओ, सिकंदरबाग चौराहा, डालीबाग, , लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क, हुसैड़िया चौराहा, मकदूमपुर पुलिस चौकी, गोमतीनगर विस्तार के बीच चलेंगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को दुबग्गा डिपो स्थित चार्जर पॉइंट का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने संस्था के इंजीनियर से समय से निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। प्रमुख सचिव को बताया गया कि दो पॉइंट का काम पूरा हो गया है तो उन्होंने सिटी बसें चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
किराया व रूट्स
डेमो
कहां से कहां तक किराया रुपये में
दुबग्गा-गोमतीनगर ग्रीनवुड अपार्टमेंट 45
दुबग्गा- चारबाग 45
दुबग्गा-आलमबाग बस अड्डा 35
आलमबाग बस अड्डा -चारबाग 15
आलमबाग बस अड्डा-सिकंदरबाग 25
आलमबाग बस अड्डा-डालीबाग 25
आलमबाग बस अड्डा-ग्रीनवुड अपार्टमेंट 45
दुबग्गा-गोमतीनगर ग्रीनवुड अपार्टमेंट 45
दुबग्गा- चारबाग 45
दुबग्गा-आलमबाग बस अड्डा 35
आलमबाग बस अड्डा -चारबाग 15
आलमबाग बस अड्डा-सिकंदरबाग 25
आलमबाग बस अड्डा-डालीबाग 25
आलमबाग बस अड्डा-ग्रीनवुड अपार्टमेंट 45